1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अलास्का में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर रही 5.4 की तीव्रता

Earthquake In Alaska: दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से इजाफा हो रहा है। आज अलास्का में भूकंप का मामला सामने आया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Sep 2023, 4:38 PM IST

earthquake.jpg

In Picture - Sample picture of earthquake about 3 earthquakes in Nicaragua

दुनियाभर में भूकंप के मामलों में तेज़ी से बढ़ोत्तरी देखने को मिल रही है। हर दिन दुनियाभर में कई भूकंप आ रहे हैं और पिछले एक साल में इनमें इजाफा देखने को मिला है। भूकंपों की इस लिस्ट में आज एक और नया मामला जुड़ गया है। यह भूकंप अमेरिका (United States Of America) के अलास्का (Alaska) के सैंड पॉइंट (Sand Point ) में आया और रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 5.4 रही। भारतीय समयानुसार भूकंप आज, गुरुवार, 21 सितंबर को सुबह 6 बजकर 43 मिनट पर आया। अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (United States Geological Survey - USGS) ने भी पुष्टि की।


कितनी रही भूकंप की गहराई?

जानकारी के अनुसार अलास्का के सैंड पॉइंट में आए इस भूकंप की गहराई 50.6 किलोमीटर रही।

यह भी पढ़ें- रूस के खिलाफ यूक्रेन को मिली एक और कामयाबी, एक ही रात में मार गिराई 36 क्रूज़ मिसाइलें

नहीं हुआ नुकसान

अलास्का के सैंड पॉइंट में आज आए इस भूकंप की वजह से किसी भी तरह के नुकसान की जानकारी सामने नहीं आई है।

चिंताजनक है भूकंप के मामलों का बढ़ना

पिछले एक साल में दुनियाभर में भूकंप के मामले बढ़ रहे हैं। दुनियाभर में पिछले एक साल में किसी न किसी जगह भूकंप के मामले देखने को मिलते हैं। कुछ भूकंपों से किसी तरह का नुकसान नहीं होता है, पर पिछले कुछ महीनों में कुछ ऐसे भी भूंकप देखने को मिले हैं जिनसे भारी तबाही मची है। पिछले साल इंडोनेशिया (Indonesia) में आए भूकंप और इस साल तुर्की (Turkey) और सीरिया (Syria) में आए भूकंप ने काफी तबाही मचाई थी। कुछ दिन पहले 8 सितंबर को ही मोरक्को (Morocco) में आए भूकंप ने भी काफी तबाही मचाई। हालांकि सभी भूकंप तबाही नहीं मचाते, पर भूकंप के मामलों का बढ़ना चिंताजनक है।

यह भी पढ़ें- चीन ने बनाया नया प्लान, सेना को मज़बूत करने के लिए पढ़े-लिखे लोगों की होगी भर्ती