1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

चीन ने बनाया नया प्लान, सेना को मज़बूत करने के लिए पढ़े-लिखे लोगों की होगी भर्ती

China's New Plan: चीन ने अपनी सेना को मज़बूत बनाने के लिए एक नया प्लान बनाया है। क्या है चीन का नया प्लान? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Sep 2023, 2:46 PM IST

chinese_navy_wants_young_people.jpg

Chinese navy's new need

चीन (China) एक बेहद ही महत्वकांक्षी देश है और यह बात जगजाहिर है। चीन हर क्षेत्र में खुद को बेहतर और मज़बूत बनाना चाहता है। इनमें सैन्य क्षेत्र भी शामिल है। चीन की सेना दुनिया की सबसे शक्तिशाली सेनाओं में से एक है। साथ ही चीन के पास एडवांस हथियारों की भी कमी नहीं है। पर फिर भी चीन अपनी सेना को और ज़्यादा मज़बूत बनाना चाहता है और इसके लिए समय-समय पर प्रयास भी करता है। अब चीन ने अपनी सेना को और मज़बूत बनाने के लिए एक नया प्लान बनाया है।


क्या है चीन का नया प्लान?

चीन ने अपनी सेना को मज़बूत बनाने के लिए एक नया प्लान बनाया है। चीन की नेवी पढ़े-लिखे ग्रेजुएट लोगों की भर्ती करना चाहती है, जिससे शिप्स के साथ ही एयरक्राफ्ट्स चलाने के लिए भी उन्हें बेहतर और ज़्यादा क्वालिफाइड लोग मिल सके। चीन की नेवी का मानना है कि इससे उनकी सेना मज़बूत होगी।


ज़रूरी योग्यता

चीन की सेना में शामिल होने के लिए कुछ ज़रूरी योग्यता भी होनी चाहिए। इसके लिए चीन की नेवी ने वीचैट पर एक विज्ञापन भी दिया। आइए नज़र डालते हैं उन ज़रूरी योग्यताओं पर।

1) पुरुष होना ज़रूरी।
2) 26 साल तक की उम्र।
3) साइंस और इंजीनियरिंग में मास्टर्स डिग्री।
4) साफ पॉलिटिकल बैकग्राउंड।
5) कोई आपराधिक हिस्ट्री नहीं।

यह भी पढ़ें- भारत ने कनाडा में अस्थायी रूप से बंद की वीज़ा सर्विस