
Indian Embassy in Canada
भारत (India) और कनाडा (Canada) के संबंधों में पिछले कुछ समय में सब कुछ पहले जैसा नहीं रहा। 18 जून को कनाडा में खालिस्तानी आतंकवादी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के मामले में हाल ही में कनाडा ने भारत का हाथ बताया था। कनाडा के पीएम जस्टिन ट्रूडो (Justin Trudeau) ने अपने देश की संसद में निज्जर की हत्या में भारत की खुफिया एजेंसियों का हाथ बताया था। ट्रूडो के इस झूठे आरोप को भारतीय सरकार सिरे से नकार चुकी है। पर दोनों देशों के बीच इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया है जिससे तनाव की स्थिति भी बढ़ रही है। इसी बीच भारत सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है।
भारत ने कनाडा में अस्थायी रूप से बंद की वीज़ा सर्विस
दोनों देशों के बीच बढ़ रहे तनाव को देखते हुए भारत ने कनाडा में अपनी वीज़ा सर्विस अस्थायी रूप से बंद कर दी है। हालांकि इसके लिए फॉर्मल रूप से कोई घोषणा नहीं की गई है, पर कनाडा में वीज़ा सर्विसेज़ चलाने वाली BLS International की कनाडाई वेबसाइट पर इस बात की जानकारी शेयर की गई।
भारत के देशवासियों को कनाडा न जाने की दी सलाह
भारतीय सरकार की तरफ से आज अपने देशवासियों के लिए एक बड़ी एडवाइज़री जारी की गई है। इस पूरे मामले को देखते हुए भारतीय सरकार ने आज देशवासियों को कनाडा न जाने की सलाह दी है। खास कर ऐसी जगहों पर जहाँ निज्जर हत्या की वजह से तनाव की स्थिति है। इसकी वजह भारतीय देशवासियों को कनाडा में होने वाली किसी भी असुविधा से बचाना है और साथ ही उन्हें सुरक्षित भी रखना है।
यह भी पढ़ें- खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने 15 गोलियाँ मारकर उतारा मौत के घाट
डिप्लोमैट का जवाब डिप्लोमैट
निज्जर हत्या के मामले में भारत पर झूठा आरोप लगाने के साथ ही कनाडा ने भारत के डिप्लोमैट को भी बर्खास्त कर दिया था। इसके जवाब में भारत ने भी कनाडा के ओलिवियर सिल्वेस्टेर नाम के डिप्लोमैट को बर्खास्त करते हुए 5 दिन में देश छोड़ने के लिए कह दिया।
यह भी पढ़ें- रूस ने फिर किया यूक्रेन पर हमला, 2 लोगों की मौत
Published on:
21 Sep 2023, 12:46 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.