1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

रूस ने फिर किया यूक्रेन पर हमला, 2 लोगों की मौत

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को 19 महीने पूरे होने वाले हैं। इस दौरान रूस ने यूक्रेन पर कई हमले किए हैं और यह सिलसिला अभी भी जारी है। अब एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया जिससे 2 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Tanay Mishra

•

Updated: 21 Sep 2023, 12:03 PM IST

russian_shelling_in_kherson.jpg

Russian shelling in Kherson

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को 19 महीने पूरे होने वाले हैं। 24 फरवरी, 2022 को रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। उस समय सभी को लगा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा पर अभी भी यह युद्ध खत्म नहीं हुआ है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में जान-माल का भारी नुकसान तो हुआ है ही, साथ ही कई शहरों में भी भीषण तबाही मच चुकी है। लेकिन फिर भी लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी युद्ध डटी हुई है और इस वजह से रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। हालांकि फिर भी रूस की तरफ से यूक्रेन पर लगातार हमले किए जा रहे हैं और यह सिलसिला अभी भी थमा नहीं है। आज जल्द सुबह एक बार फिर रूस ने यूक्रेन पर हमला किया और खेरसन (Kherson) को निशाना बनाया।


रेज़िडेंशियल क्वार्टर्स पर गोलीबारी

खेरसन के रीजनल गवर्नर ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस हमले की जानकारी दी। खेरसन के रीजनल गर्वनर के अनुसार रूस की सेना ने खेरसन के एक रेजिडेंशियल क्वार्टर्स पर गोलीबारी की।

2 लोगों की मौत

खेरसन के रीजनल गवर्नर ने अपने टेलीग्राम चैनल पर इस हमले के बारे में आगे जानकारी देते हुए बताया कि रुसी सेना की गोलीबारी में 2 लोगों की मौत हो गई।


यह भी पढ़ें- खालिस्तानी गैंगस्टर सुक्खा की कनाडा में हत्या, हमलावरों ने 15 गोलियाँ मारकर उतारा मौत के घाट