विदेश

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 की लोकेशन जानने के लिए पाकिस्तान ने भारत में एक्टिव किए थे जासूस-स्लीपर सेल

Operation Sindoor: ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारत ने पाकिस्तान को कभी न भूलने वाला सबक सिखाया था। भारत की सैन्य कार्रवाई में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की अहम भूमिका रही थी। ऐसे में उसकी लोकेशन पता करने के लिए पाकिस्तान ने पूरी कोशिश की।
2 min read
Aug 28, 2026
S-400
S-400 एयर डिफेंस सिस्टम (Photo - ANI)

पहलगाम आतंकी हमले (Pahalgam Terrorist Attack) का जवाब देने के लिए भारत (India) ने पाकिस्तान (Pakistan) में आतंकियों के खिलाफ ऑपरेशन सिंदूर (Operation Sindoor) को सफलतापूर्वक अंजाम दिया था। भारत के ऑपरेशन सिंदूर से पाकिस्तान बुरी तरह से घबरा गया था। भारत की सैन्य कार्रवाई में पाकिस्तान को भारी नुकसान झेलना पड़ा था। बड़ी संख्या में पकितनि आतंकी मारे गए थे और उनके 9 ठिकाने तबाह हो गए थे। पाकिस्तानी सेना ने जब इसका जवाब देने की कोशिश की, तो उसे भी भारतीय सेना के सामने मुंह की खानी पड़ी। भारत के ऑपरेशन सिंदूर के दौरान S-400 एयर डिफेंस सिस्टम गेम चेंजर रहा था, जिसने पाकिस्तानी फाइटर जेट्स के साथ ही मिसाइलों और ड्रोन्स को भी मार गिराया था। इसकी लोकेशन का पता लगाने के लिए पाकिस्तान ने पूरी कोशिश की थी।

एक्टिव किए थे जासूस-स्लीपर सेल

वायुसेना की पश्चिमी कमान के तत्कालीन चीफ एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) जितेंद्र मिश्रा ने एक नया खुलासा किया है। S-400 एयर डिफेंस सिस्टम ने पाकिस्तान की नींद उड़ा दी थी। पाकिस्तानी सेना का कोई भी हथियार इसके कवच को भेद नहीं पाया था। मिश्रा ने बताया कि भारत में S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की लोकेशन पता लगाने के लिए पाकिस्तान ने भारत में अपने जासूसों और स्लीपर सेल को एक्टिव किया था। पाकिस्तान ने सैटेलाइट हेल्प, एयर इंटेलिजेंस, इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर का भी इस्तेमाल किया।

तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान को नहीं मिली कामयाबी

तमाम कोशिशों के बावजूद पाकिस्तान को कामयाबी नहीं मिली। भारतीय सुरक्षा व्यवस्था और कैमफ्लाज की वजह से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम की लोकेशन छिपी रही। इस हथियार ने न सिर्फ पाकिस्तान के हवाई खतरे को रोका बल्कि ऑपरेशन सिंदूर में भारत को कामयाबी भी दिलाई।

कमाल का है S-400 एयर डिफेंस सिस्टम

भारत ने रूस (Russia) से S-400 एयर डिफेंस सिस्टम खरीदा है। यह दुनिया की सबसे उन्नत लंबी दूरी के एयर डिफेंस सिस्टम्स में से एक है। इसकी रेंज 400 किलोमीटर तक है और यह 600 किलोमीटर दूर से लक्ष्य का पता लगा सकता है। यह एक साथ दर्जनों हवाई लक्ष्यों जैसे फाइटर जेट, ड्रोन, क्रूज़ और बैलिस्टिक मिसाइल को ट्रैक करके तबाह कर सकता है। विभिन्न रेंज वाली मिसाइलों को लॉन्च करने की क्षमता के कारण यह बहुस्तरीय सुरक्षा देता है। दुश्मन के लिए इसकी लोकेशन पता लगाना भी बेहद मुश्किल होता है क्योंकि इसे एक जगह से दूसरी जगह आसानी से ले जाया जा सकता है। ऑपरेशन सिंदूर में भी इसने 314 किलोमीटर दूर से पाकिस्तान का फाइटर जेट मार गिराया था।

Updated on:
28 Aug 2026 03:49 am
Published on:
28 Aug 2026 03:38 am