27 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / World / अमेरिकी वायुसेना के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध, सैन्य विमानों और मिसाइलों के डेटा पर खतरा

अमेरिकी वायुसेना के सिस्टम में हैकर्स ने लगाई सेंध, सैन्य विमानों और मिसाइलों के डेटा पर खतरा

US Military Cloud Hack: अमेरिकी वायुसेना के क्लाउड वन सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगाई है। इस प्लेटफॉर्म पर सैन्य विमानों, मिसाइलों और सैनिकों की जानकारी से जुडा डेटा मौजूद है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

भारत

•

image

Gajanand Prajapat

•

Updated: 27 Nov 2026, 6:12 PM IST

US Air Force Cyber Attack News

अमेरिकी वायु सेना (फाइल फोटो-IANS)

US Air Force Cyber Attack: लगातार विकसित होते AI के कारण AI-आधारित घुसपैठ काफी बढ़ गई है। इसी घुसपैठ के चलते अमेरिकी वायुसेना के एक बड़े क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम में हैकर्स ने सेंध लगा दी है। इस सिस्टम में सैन्य विमानों, मिसाइलों, सैनिकों के वेतन और सैन्य हथियारों से जुड़ी अहम जानकारियां मौजूद हैं। ऐसे में इस साइबर हमले से अमेरिकी सेना के संवेदनशील डेटा की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं।

सिस्टम में 200 से ज्यादा ठिकानों की जानकारी

हैकर्स ने जिस क्लाउड कंप्यूटिंग सिस्टम पर साइबर हमला किया है, वह सिस्टम करीब 200 से ज्यादा ठिकानों की संवेदनशील जानकारी रखता है। यह थिएटर इंटीग्रेटेड कॉम्बैट म्यूनिशन सिस्टम दुनिया भर में स्थित अमेरिकी ठिकानों पर बम और मिसाइलों का रिकॉर्ड रखता है।

इसमें क्लाउड-बेस्ड कमांड एंड कंट्रोल सिस्टम भी शामिल है, जो उत्तरी अमेरिका के अलग-अलग इलाकों से एयर डिफेंस रडार और दूसरी जानकारियां जुटाता है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अमेरिकी सेना की साइबर कमांड को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। हालांकि, अभी तक यह पता नहीं चला है कि हैकर्स कौन हैं और उन्होंने कोई डेटा चुराया है या नहीं।

क्या है अमेरिकी वायुसेना का क्लाउड वन सिस्टम?

रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, क्लाउड वन नाम के इस प्लेटफॉर्म को 2017 में शुरू किया गया था। इसका मकसद अमेरिकी वायुसेना की अलग-अलग आईटी जरूरतों को एक ही जगह पूरा करना था। इसके लिए माइक्रोसॉफ्ट, अमेजन, ओरेकल और गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट की सेवाओं को जोड़ा गया था। इस पर दर्जनों ऐसे एप्लिकेशन चलते हैं, जिनका इस्तेमाल सैनिकों के रिकॉर्ड, वेतन, सैन्य सामान और रखरखाव से जुड़े कामों में होता है।

सिस्टम में सेंध कैसे लगी?

रिपोर्ट के मुताबिक, सिस्टम को अपग्रेड करने के दौरान पिछले एक महीने के भीतर इस सेंध का पता चला। हैकर्स ने सॉफ्टवेयर की खामी का फायदा उठाकर सिस्टम के कंट्रोल प्लेन तक पहुंच बनाई। यानी कि पूरे सिस्टम को नियंत्रित करने वाले हिस्से तक पहुंच बना ली थी। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि हैकर्स ने इस पहुंच का इस्तेमाल करके कौन-सी जानकारियां देखी।

कई कामों पर लगा ब्रेक

साइबर हमले का पता चलने के बाद क्लाउड वन पर कई काम रुक गए हैं। किसी भी नई एप्लिकेशन को इस सिस्टम पर लाने का काम रोक दिया गया है। पहले से चल रहे एप्लिकेशन के अपडेट भी ब्लॉक कर दिए गए हैं। कुछ यूजर्स के एडमिन राइट्स भी वापस ले लिए गए हैं।