विदेश

इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 32 हज़ार पार, 78,000 से ज़्यादा लोग घायल

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध में मरने वाले फिलिस्तीनियों के आंकड़े में इजाफा होता जा रहा है।
2 min read
dead_palestinians_due_to_war_.jpg
Palestinians' death toll keeps rising due to Israeli attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। हमास ने इस युद्ध की शुरुआत की थी और इज़रायली सेना के लगातार हमलों की वजह से यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। युद्ध के शुरू में हमास के इज़रायल पर हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और हमास ने 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। हमास की हरकत का बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास के खिलाफ इज़रायल अब तक 225 से ज़्यादा सैनिक खो चुका है पर इस युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।


मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 32 हज़ार पार

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 32 हज़ार पार पहुंच गया है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 31,726 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 435 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।


घायलों की संख्या 78 हज़ार से ज़्यादा

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 73,792 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 4,650 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- मैक्सिको में मूसलाधार बारिश के साथ गिरे गोल्ड बॉल जितने बड़े ओले, टूटी गाड़ियों की खिड़कियाँ

Published on:
18 Mar 2024 04:19 pm