विदेश

इज़रायली हमलों में मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 37 हज़ार पार, 87,000 से ज़्यादा लोग घायल

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध की वजह से फिलिस्तीनियों की मौत हो रही है और इस आंकड़े के बढ़ने का सिलसिला जारी है।
2 min read
palestinians_being_killed_due_to_israel_attacks.jpg
Dead Palestinians due to Israeli attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर को शुरू हुआ युद्ध अभी भी जारी है। हमास ने रॉकेट अटैक्स और घुसपैठ से जंग छेड़ते हुए करीब 1,200 इजरायलियों को मार दिया था और 200 से ज़्यादा लोगों को बंधक बना लिया था। हमास से बदला लेने के लिए इज़रायली सेना ने गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर जवाबी हमले शुरू कर दिए थे।
हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। हमास के खिलाफ इज़रायल की सैन्य कार्रवाई जारी है। इस वजह से अब तक इज़रायल के 600 से ज़्यादा सैनिक भी मारे जा चुके है, लेकिन फिलिस्तीनियों को इस युद्ध की वजह से काफी नुकसान हो रहा है। इज़रायली हमलों के चलते फिलिस्तीनों के मरने का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 37 हज़ार पार

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 37,182 पहुंच गया है। मरने वाले फिलिस्तीनियों में 36,654 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 528 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से हैं।



87,000 से ज़्यादा घायल

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 82,959 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 5,000 लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी को चुनावी जीत पर फ्रेंच राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने दी बधाई, साथ मिलकर दोनों देशों की पार्टनरशिप बढ़ाने की कही बात