विदेश

इज़रायली हमलों की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा हुआ 23 हज़ार पार

Israel-Hamas War: इज़रायल और हमास के बीच चल रहे युद्ध के चलते मरने वाले फिलिस्तीनियों का आंकड़ा 23 हज़ार पार पहुंच गया है।
2 min read
palestinians_being_killed_due_to_israel_attacks.jpg
Dead Palestinians due to Israeli attacks

इज़रायल (Israel) और फिलिस्तीनी आतंकी संगठन हमास (Hamas) के बीच 7 अक्टूबर से चल रहा युद्ध अभी भी जारी है। हमास के इज़रायल पर रॉकेट अटैक और घुसपैठ हमलों में करीब 1,200 लोगों की मौत हो गई थी और 200 से ज़्यादा लोगों को हमास ने बंधक बना लिया था। इसके बाद इज़रायली सेना ने भी हमास के खिलाफ एक्शन लेने के लिए गाज़ा (Gaza) और आसपास के फिलिस्तीनी इलाकों पर भीषण हमले शुरू करते हुए तबाही मचा दी। हालांकि 24 नवंबर से युद्ध पर पहले 4 दिन के लिए, फिर 2 दिन और फिर 1 दिन यानी कि एक हफ्ते का विराम ज़रूर लगा और उस दौरान सीज़फायर का पालन भी किया गया पर एक हफ्ते के बाद उसे आगे नहीं बढ़ाया जा सका। इज़रायली सेना ने युद्ध विराम खत्म होने के बाद फिर से फिलिस्तीनियों पर हमले शुरू कर दिए। इस युद्ध की वजह से मरने वाले फिलिस्तीनियों की संख्या में भी इजाफा हो रहा है।


23 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत

इज़रायली हमलों की वजह से अब तक 23 हज़ार से ज़्यादा फिलिस्तीनियों की मौत हो चुकी है। इनमें से 22,835 फिलिस्तीनी गाज़ा से हैं और 332 फिलिस्तीनी वेस्ट बैंक (West Bank) से।


घायलों की संख्या में भी हो रहा है इजाफा

इस युद्ध की वजह से अब तक गाज़ा में 58,416 लोग घायल हो चुके हैं। वहीं वेस्ट बैंक में अब तक 3,800 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें- जापान में भूकंप से मरने वालों का आंकड़ा पहुंचा 161, बर्फबारी की वजह से रेस्क्यू ऑपरेशन हुआ मुश्किल

Published on:
08 Jan 2024 12:04 pm