विदेश

‘कुत्ता बना किलर! ‘बेड पर कूदते ही डॉगी ने दाग दी गोली, मालिक की पीठ में छेद;जानिए क्या था खतरनाक खेल

Dog Shoots Owner: पेंसिल्वेनिया में 53 साल के शख्स को अपनी ही शॉटगन से गोली लगी, जब साफ करने के बाद बेड पर रखी बंदूक पर कुत्ता कूद पड़ा।

3 min read
Nov 15, 2025
पेंसिल्वेनिया में एक कुत्ता हत्या बन गया। (एआई इमेज.)

Dog Shoots Owner: पेन्सिल्वेनिया के शिलिंगटन शहर में एक ऐसी दुर्घटना (Shillington Dog Incident) हुई कि जिसे सुन कर हर कोई हैरान रह गया। एक 53 साल का एक शख्स (Dog Shoots Owner) अपनी शॉटगन साफ कर रहा था। साफ-सफाई के बाद बंदूक बेड पर रख दी। बस उसी वक्त उसका पेट डॉग बेड (Shotgun Cleaning Mishap) पर कूद पड़ा। कुत्ते के कूदने से बंदूक चल गई और गोली सीधे उसके निचली पीठ में लग गई। यह शख्स जमीन पर गिर पड़ा (Pennsylvania Gun Accident)। उस समय बेटा घर पर था, उसने तुरंत 911 पर कॉल किया। पुलिस पहुंची तो देखा – आदमी होश में है, लेकिन दर्द से कराह रहा है। अस्पताल ले जाया गया, जहां सर्जरी हुई। डॉक्टरों ने गोली निकाली, लेकिन उस शख्स की हालत अभी नाजुक बताई जा रही है।

ये भी पढ़ें

भारत के पहले डिजाइनर चिड़ियाघर में भारी सुरक्षा चूक, आवारा कुत्तों ने दस हिरणों को नोच-नोच कर खाया

डॉग ने कूद कर सब बिगाड़ दिया

य​ह घटना मंगलवार रात करीब 11 बजे हुई। शिलिंगटन पुलिस को फायरिंग की सूचना मिली। कॉर्पोरल माइकल शून ने बताया कि वे रास्ते में ही थे कि उन्हें पता चला–कुत्ता बेड पर उछला, जिससे शॉटगन फायर हो गया। शख्स ने पुलिस को कहा, "मैं बंदूक साफ कर रहा था। बेड पर रखी, बैठा ही था कि डॉग ने कूद कर सब बिगाड़ दिया।" पुलिस को मौके पर चला कारतूस मिला। उस वक्त दो डॉग घर में थे, लेकिन एक ही ने कूद कर यह किया। शख्स ने कुत्ते को ही कुसूरवार ठहराया। लेकिन अधिकारी कहते हैं – यह बात पूरी तरह साफ नहीं है। जांच चल रही है। क्या ट्रिगर में पंजा फंस गया? सेफ्टी ऑफ थी या बंदूक में खराबी थी?

गोली पीठ के निचले हिस्से में घुसी

शिलिंगटन पुलिस डिपार्टमेंट ने प्रेस रिलीज जारी कर बताया कि 300 ब्लॉक स्टेट स्ट्रीट पर यह हादसा हुआ। शख्स बेड पर बैठा था, डॉग ने सोचा शायद खेलने का मौका मिला। लेकिन नतीजा खतरनाक रहा। गोली पीठ के निचले हिस्से में घुसी। तब उसके बेटे ने एम्बुलेंस बुलाई। रीडिंग हॉस्पिटल में सर्जरी चली। डॉक्टरों ने कहा – चमत्कारिक रूप से कोई बड़ा नुकसान नहीं हुआ, लेकिन रिकवरी होने में अभी वक्त लगेगा। पुलिस ने शख्स का नाम गुप्त रखा है। लेकिन इतना साफ है कि यह लापरवाही का केस लगता है।

हो सकता है कुत्ते का पैर ट्रिगर पर चला गया हो

कॉर्पोरल शून ने एक इंटरव्यू में बताया, "साफ-सफाई के किस स्टेज पर था, पता नहीं। हो सकता है कुत्ते का पैर ट्रिगर पर चला गया हो। या मैन्युफैक्चरर की गड़बड़ी हो। लेकिन दुर्घटना ही लगती है।" पुलिस अब बंदूक की जांच कर रही है। क्या सेफ्टी ठीक काम कर रही थी ? अमेरिका में गन वायलेंस आर्काइव के मुताबिक, 2025 में अब तक अनजाने में ऐसी 1156 फायरिंग हो चुकी हैं। यह केस भी उसी लिस्ट में जुड़ गया। शिलिंगटन जैसे छोटे शहर में ऐसा होना चौंकाने वाला है। लोग कह रहे हैं – पेट्स और गन्स का कॉम्बो खतरनाक साबित हो गया।

हर हथियार को लोडेड मानो, ट्रिगर से उंगली दूर रखो

पुलिस अब लोगों को जागरूक कर रही है। शून ने चेतावनी दी, "हर हथियार को लोडेड मानो, ट्रिगर से उंगली दूर रखो। सुरक्षित दिशा में पॉइंट करो। यह परफेक्ट स्टॉर्म था – गलत समय पर गलत जगह।" इस शख्स के घर में दो डॉग्स थे, लेकिन एक ने ही बंदूक दागी । बेटे ने बहादुरी दिखाई, कॉल किया। अब शख्स रिकवर हो रहा है। लेकिन यह घटना सबक है। खासकर उन घरों के लिए जहां पेट्स और बच्चे रहते हैं। बंदूकें लॉकर में रखें, साफ करते वक्त अकेले रहें। अमेरिका में गन कल्चर आम है, लेकिन सेफ्टी फर्स्ट है।

पुलिस जांच पूरी होने पर रिपोर्ट देगी

बहरहाल यह हादसा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग मीम्स बना रहे हैं – "डॉग ने मास्टर को सजा दी!" लेकिन मजाक के पीछे गंभीर एक मैसेज भी है। अब गन सेफ्टी पर जागरूकता बढ़ानी होगी। पेन्सिल्वेनिया पुलिस जांच पूरी होने पर रिपोर्ट देगी। फिलहाल, शख्स घर लौटने की तैयारी कर रहा है। कुत्ता अब भी उसके साथ है, लेकिन बंदूक ? शायद अब लॉकर में रहेगी। ऐसी घटनाएं कम हों, इसके लिए सख्त नियम जरूरी हैं।

Also Read
View All

अगली खबर