विदेश

पेंटागन का बड़ा बयान, कहा – ‘जासूसी के बावजूद चीन के हाथ नहीं लगा कुछ’

Pentagon's Big Statement: अमरीका की डिफेंस डिपार्टमेंट एजेंसी पेंटागन ने हाल ही में एक बड़ा बयान दिया है। यह बयान चीन के जासूसी गुब्बारे के बारे में है। पर क्या? आइए जानते हैं।
2 min read
• •
Updated: 30 Jun 2023, 1:47 PM IST
pentagon_1.jpg
Pentagon

इस साल अचानक से अमरीका (United States Of America) के नॉर्थर्न इलाके के एयर स्पेस में एक संदिग्ध गुब्बारे के दिखने से सनसनी मच गई थी। 28 जनवरी को इस गुब्बारे को पहली बार देखा गया था। हालांकि 4 फरवरी को अमरीकी एयर फोर्स ने इस गुब्बारे को साउथ कैरोलिना (South Carolina) के ऊपर मार गिराया था। जानकारी में पता चला था कि यह गुब्बारा कोई सामान्य गुब्बारा नहीं था, बल्कि एक जासूसी गुब्बारा था जिसे चीन (China) ने भेजा था। इसके बाद अमरीका और चीन के संबंधों में दरार पड़ गई। हालांकि चीन ने जासूसी के आरोप को नकारते हुए इस गुब्बारे को मौसम की जानकारी जुटाने वाला बताया, पर जांच-पड़ताल में यह साफ हो गया कि चीन झूठ बोल रहा था। हाल ही में अमरीका की डिफेंस डिपार्टमेंट एजेंसी पेंटागन (Pentagon) ने बड़ा बयान दिया है।


जासूसी के बावजूद चीन के हाथ नहीं लगा कुछ

पेंटागन की तरफ से हाल ही में बयान जारी किया गया है जिसमें यह जानकारी दी गई है कि चीन ने इस साल के शुरुआती समय में जासूसी के लिए अमरीका में जिस स्पाई बैलून को भेजा था, उससे चीन को कोई फायदा नहीं हुआ। पेंटागन के अनुसार चीन के इस जासूसी गुब्बारे की मदद के बावजूद उन्हें हाथ कुछ भी नहीं लगा। अमरीकी एयर फोर्स के इस जासूसी गुब्बारे को समय पर उड़ाने की वजह से चीन के मंसूबोब पर पानी फिर गया।


चीन ने किया था अमरीकी तकनीक का इस्तेमाल

हाल ही में इस बात का खुलासा हुआ है कि चीन ने अमरीका में जासूसी करने के लिए जिस स्पाई बैलून को भेजा था, उसमें अमरीकी तकनीक का इस्तेमाल हुआ था। चीन ने इस जासूसी गुब्बारे के ज़रिए अमरीका में जासूसी करते हुए ऑडियो, वीडियो और फोटो जुटाने के लिए इस गुब्बारे में व्यावसायिक रूप से उपलब्ध अमरीकी गियर का इस्तेमाल किया था।

यह भी पढ़ें- मैक्सिको में भीषण गर्मी का कहर, जून में अब तक 100 से ज़्यादा लोगों की मौत

Published on: