विदेश

इस गांव में डर के माहौल में जी रहे हैं लोग, सुनाई देती है अजीबोगरीब आवाज़

क्या आपको पता है कि दुनिया में एक गांव ऐसा भी है जहाँ पर लोगों को डर के माहौल में जीना पड़ रहा है। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।

2 min read
Jan 24, 2026
Holmfield Village

आमतौर पर शहरों के मुकाबले गांवों का माहौल शांत और सुकून भरा माना जाता है। न ट्रैफिक की परेशानी, न शोर-शराबा और न ही भागदौड़ भरी ज़िंदगी। लेकिन दुनिया में एक ऐसा गांव भी है, जहाँ लोग शांति नहीं बल्कि डर के माहौल में रहने को मजबूर हैं। हम बात कर रहे हैं इंग्लैंड (England) के होल्मफील्ड (Holmfield) गांव की, जहाँ एक अजीबोगरीब और रहस्यमयी घटना ने लोगों की नींद और सुकून छीन लिया है।

अजीबोगरीब आवाज़ से दहशत में गांववासी

होल्मफील्ड गांव के लोग एक अजीबोगरीब और डरावनी आवाज़ से परेशान हैं। गांव के लोगों का कहना है कि उन्हें दिन-रात एक रहस्यमयी आवाज़ सुनाई देती है, जिसकी न तो कोई स्पष्ट दिशा है और न ही इसका कोई ठोस कारण पता चल पाया है। इसी वजह से गांववासी लगातार डर के साये में जी रहे हैं।

क्या है पूरा मामला?

होल्मफील्ड गांव के लोगों को अपने गाँव से बेहद लगाव है, लेकिन इस अजीबोगरीब आवाज़ की वजह से उनकी रोज़मर्रा की ज़िंदगी प्रभावित हो रही है। लोगों का कहना है कि यह आवाज़ अचानक सुनाई देती है और लंबे समय तक बनी रहती है। अब तक यह साफ नहीं हो पाया है कि आवाज़ कहाँ से आती है और इसके पीछे की असली वजह क्या है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह रहस्यमयी आवाज़ पिछले कई सालों से सुनाई दे रही है। इसके चलते लोगों को मानसिक तनाव का सामना करना पड़ रहा है और कई ग्रामीणों के लिए रात में चैन की नींद लेना भी मुश्किल हो गया है।

Also Read
View All

अगली खबर