विदेश

‘हर्कल-डर्कल’ के लिए लोग कर रहे हैं खर्चा, विलासिता का अनूठा ट्रेंड

Hurkle-Durkle: विलासिता के अनूठे ट्रेंड 'हर्कल-डर्कल' के लिए लोग भारी खर्चा कर रहे हैं।

2 min read
Hurkle-Durkle

दुनियाभर में विलासिता के कई ट्रेंड्स चलन में हैं। लोग विलासिता की चाह में अलग-अलग चीज़ें करने से पीछे नहीं हटते। इसी तरह का एक ट्रेंड है हर्कल-डर्कल (Hurkle-Durkle), जो पिछले कुछ समय में सोशल मीडिया के ज़रिए लोगों के सामने आया है। अक्सर ही लोगों की छुट्टियाँ बिताने की इच्छा होती है और इस दौरान वो कुछ भी करना पसंद नहीं करते। लोग इस दौरान अकेले रहना, बिस्तर पर आराम से लेटे रहना, अच्छे और गर्म कंबल में लिपटे रहना और रिलैक्स करना पसंद करते हैं। उस समय तक लोगों को उठ जाना चाहिए, लेकिन वो फिर भी आराम करना पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर इस ट्रेंड को ही 'हर्कल-डर्कल' कहते हैं।

स्कॉटिश ट्रेंड है 'हर्कल-डर्कल'

सोशल मीडिया पर शुरू हुआ 'हर्कल-डर्कल' ट्रेंड कहाँ से आया, यह सवाल मन में आना स्वाभाविक है। दरअसल यह स्कॉटलैंड से आया है, जिसे सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने कैच किया और अपनी लाइफ में उतार लिया।

यह भी पढ़ें- एआई पर ज़्यादा निर्भरता कम कर सकती है सोचने-समझने की क्षमता

विलासिता का अनूठा ट्रेंड

'हर्कल-डर्कल' को लोग विलासिता का अनूठा ट्रेंड मानते हैं। 'हर्कल-डर्कल' के दौरान लोग बिस्तर पर बिना कुछ करे लेते रहते हैं और कई बार तो इस दौरान किताब पढ़ना या स्नैक्स खाना या टीवी पर फिल्म या कोई शो देखना भी पसंद करते हैं। ऐसा करने के पीछे लोगों का मकसद सिर्फ रिलैक्स करना होता है।

सर्दियों में ज़्यादा पॉपुलर

'हर्कल-डर्कल' ट्रेंड सर्दियों में ज़्यादा पॉपुलर हो जाता है। ठंड के मौसम के दौरान लोग ज़्यादा रिलैक्स करना पसंद करते हैं और इसी वजह से यह ट्रेंड सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स को काफी पसंद आ रहा है। इस बात को ध्यान में रखते हुए कई होटल्स अपने यहाँ इन-सुइट लाइब्रेरी, इन-रूम आईवी थेरेपी, सोकिंग टब जैसी सुविधाएं भी देते हैं। लोगों को भी सर्दी के मौसम में गर्म रहते हुए विलासिता का आनंद लेना काफी पसंद होता है और इसके लिए वो 'हर्कल-डर्कल' करते हैं। इसके लिए लोग भारी खर्चा करने से भी पीछे नहीं रहते।


Also Read
View All

अगली खबर