विदेश

40 साल का इंतजार खत्म: पीएम मोदी के न्यूजीलैंड दौरे से लाखों NRIs में खुशी,जानिए कैसा रहेगा FTA

PM Narendra Modi New Zealand Visit:भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 और 11 जुलाई को न्यूजीलैंड के दौरे पर रहेंगे। चार दशकों के दौरान किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली यात्रा होगी। उनके दौरे से भारतीय समुदाय में खुशी की लहर है। एफटीए के कारण न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले प्रधानमंत्री मोदी के इस दौरे को अहम उपलब्धि मान रहे हैं।
3 min read
Jul 08, 2026
PM Modi New Zealand Visit News.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफ़र लक्सन। (फाइल फोटो:PMO)

PM Modi New Zealand Visit : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पिछले 40 बरसों के दौरान न्यूजीलैंड का दौरा करने वाले पहले भारतीय प्रधानमंत्री होंगे। वे भारतीय समुदाय के एक बड़े कार्यक्रम में भी शामिल होंगे, जिसमें हजारों की संख्या में न्यूजीलैंड में रहने वाले भारतीय शिरकत करेंगे। इंडियन कम्युनिटी लीडर और स्थानीय व्यवसायी प्रधानमंत्री की 10 और 11 जुलाई को होने वाली इस यात्रा को और दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने में लाभदायक नए व्यावसायिक अवसर पैदा करने के तौर पर देख रहे हैं। वे शुक्रवार को ऑकलैंड पहुंचेंगे और स्पार्क एरेना में आयोज्य एक सामुदायिक कार्यक्रम के बाद शनिवार 11 जुलाई को वहां से रवाना होंगे।

300,000 से अधिक कीवी भारतीय प्रवासी समुदाय में जश्न का माहौल

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इससे 300,000 से अधिक कीवी भारतीय प्रवासी समुदाय में जश्न का माहौल नजर आ रहा है। इस समुदाय को उम्मीद है कि भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौते से व्यापार, प्रतिभाओं की आवाजाही और आर्थिक सहयोग को व्यापक रूप से बढ़ावा मिलेगा। प्रधानमंत्री मोदी न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन के साथ द्विपक्षीय बैठकों की ​सिरीज के लिए ऑकलैंड का दौरा करने वाले हैं। मोदी के स्वागत कार्यक्रम में भारतीय समुदाय के 10,000 से अधिक सदस्यों के एकत्रित होने की उम्मीद है।

लक्सन और मैक्ले के लिए एक बड़ी उपलब्धि

न्यूजीलैंड में इंडियन कम्युनिटी लीडर रूपा सचदेव ने कहा कि यह दौरा वैश्विक मंच पर भारत का बढ़ता प्रभाव दर्शाता है और उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों को आगे बढ़ाने के लिए दोनों सरकारों की कोशिशों की सराहना की। सचदेव ने कहा, मोदी का यह दौरा प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन और व्यापार मंत्री टॉड मैक्ले के लिए एक बड़ी उपलब्धि है।

दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते बने रहेंगे

न्यूजीलैंड इंडियन एसोसिएशन से जुड़े एक प्रमुख व्यक्ति कंधारी ने कहा कि दोनों देशों के बीच मजबूत रिश्ते बने रहेंगे। आज हम जो देख रहे हैं, उससे दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए एक मजबूत भविष्य बनाने और न्यूजीलैंड में भारतीय समुदाय के सदस्यों के लिए कई नए अवसर पैदा करने में मदद मिलेगी।

यह दौरा आर्थिक और कूटनीतिक नजरिये से बहुत अहम

न्यूजीलैंड के उर्दू-हिंदी कल्चरल एसोसिएशन के वाइस प्रेसीडेंट और मनुरेवा से नेशनल पार्टी के उम्मीदवार गौस मजीद ने कहा कि यह दौरा आर्थिक और कूटनीतिक नजरिये से बहुत अहम है। मजीद ने कहा, यह बहुत जरूरी है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के सिलसिले में न्यूजीलैंड का दौरा कर रहे हैं। इस समझौते से न्यूजीलैंड के लिए बड़े आर्थिक मौके खुलेंगे और भारत के साथ हमारे रिश्ते और मजबूत होंगे।

मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले एक खास सुरक्षा अभियान

रिपोर्ट के अनुसार भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की न्यूजीलैंड यात्रा से पहले एक खास सुरक्षा अभियान चल रहा है, जिसके तहत देश भर से विशेषज्ञ पुलिस कर्मियों को ऑकलैंड भेजा गया है। दुनिया के सबसे चर्चित नेताओं में से एक की इस यात्रा के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बहुत व्यापक होगी, जिसमें सशस्त्र राजनयिक सुरक्षाकर्मी और खोजी उपकरण शामिल हैं।

भारत और न्यूजीलैंड के लिए अहम है एफटीए

उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद न्यूजीलैंड और भारत अपनी आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत कर रहे हैं, और कम्युनिटी लीडर्स ने इस दौरे को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता कई भारतीय और कीवी निर्यातों के लिए तत्काल शुल्क-मुक्त पहुंच देगा।

भारत और न्यूजीलैंड के लिए अहम है एफटीए

उनका यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब फ़्री ट्रेड एग्रीमेंट के बाद न्यूजीलैंड और भारत अपनी आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी मजबूत कर रहे हैं, और कम्युनिटी लीडर्स ने इस दौरे को दोनों देशों के बीच संबंधों को मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम बताया है। भारत और न्यूजीलैंड के बीच द्विपक्षीय मुक्त व्यापार समझौता कई भारतीय और कीवी निर्यातों के लिए तत्काल शुल्क-मुक्त पहुंच देगा।

एफटीए अगले दशक में भारत-न्यूजीलैंड के लिए अहम

बहरहाल भारतीय समुदाय और व्यापारिक नेताओं को उम्मीद है कि मुक्त व्यापार समझौता कृषि, नवीकरणीय ऊर्जा, फार्मास्युटिकल्स और शिक्षा में निवेश तेजी से आगे बढ़ाएगा। वहीं लगभग 2.4 बिलियन डॉलर कुल व्यापार और एफटीए अगले दशक में भारत-न्यूजीलैंड के व्यापारिक संबंधों को बहुत हद तक बढ़ाने के लिए डिजाइन किया गया है।

Updated on:
08 Jul 2026 01:47 pm
Published on:
08 Jul 2026 01:05 pm