विदेश

पीएम नरेंद्र मोदी का भारतीय कम्युनिटी ने रूस में किया शानदार स्वागत

PM Modi Russia Visit: पीएम नरेंद्र मोदी सोमवार को दो दिवसीय रूस दौरे पर मॉस्को पहुंचे। 5 साल में यह पीएम मोदी का पहला रूस दौरा है। रूस में पीएम मोदी का शानदार स्वागत हुआ।

2 min read
PM Narendra Modi welcomed by Indian community in Russia
PM Narendra Modi welcomed by Indian community in Russia

भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Prime Minister Of India Narendra Modi) अपने दो दिवसीय रूस (Russia) दौरे पर सोमवार को देश की राजधानी मॉस्को (Moscow) पहुंच गए। रूस के पहले डिप्‍टी पीएम डेनिस मंटुरोव (Denis Manturov) खुद पीएम मोदी का एयरपोर्ट पर स्वागत करने के लिए पहुंचे। इतना ही नहीं, पीएम मोदी के स्वागत में एयरपोर्ट पर रेड कारपेट भी बिछाया गया। एयरपोर्ट पर पीएम मोदी को गार्ड ऑफ ऑनर भी दिया गया, जो बड़े ही सम्मान की बात है। पिछले कई सालों में दूसरे कई देशों के लीडर्स भी रूस दौरे पर गए, पर जैसा स्वागत पीएम मोदी का हुआ, वैसा और किसी का नहीं हुआ। यह 5 साल में पहला मौका है जब पीएम मोदी रूस के दौरे पर गए हैं। इससे पहले पीएम मोदी 2019 में रूस गए थे। इसके बाद पीएम मोदी रूस के डिप्‍टी पीएम मंटुरोव के साथ उनकी ही कार में एयरपोर्ट से होटल पहुंचे।

भारतीय कम्युनिटी ने किया पीएम मोदी का शानदार स्वागत

होटल पहुंचने पर पीएम मोदी मॉस्को में मौजूद भारतीय कम्युनिटी से भी मिले। रूस के अलग-अलग कोनों से भारतीय लोग पीएम मोदी से मिलने पहुंचे और पीएम मोदी का शानदार स्वागत किया।


काफी अहम है पीएम मोदी का रूस दौरा

5 साल में यह पीएम मोदी का पहला रूस दौरा है। पिछले 2 साल से ज़्यादा समय से रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध चल रहा है और ऐसे में जहाँ सभी वेस्ट देशों ने रूस का बहिष्कार कर रखा है, पीएम मोदी का रूस जाना एक बड़ी बात है। पीएम मोदी का यह रूस दौरा काफी अहम है। इस दौरे के दौरान पीएम मोदी 22वें भारत-रूस वार्षिक शिखर सम्मेलन में भी शामिल होंगे और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) से कई अहम विषयों पर बातचीत करेंगे, जिससे भारत-रूस संबंधों में और मज़बूती आएगी।

यह भी पढ़ें- US Gun Violence: अमेरिका में गोलीबारी से फिर मचा हंगामा, 2 लोगों की मौत और 19 घायल