विदेश

दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में आया 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप, मलेशिया में महसूस किए गए जोरदार झटके

South China Sea Earthquake: रविवार देर रात दक्षिण चीन सागर क्षेत्र में 7.1 तीव्रता का शक्तिशाली भूकंप दर्ज किया गया। भूकंप भारतीय समयानुसार रात 10 बजकर 27 मिनट 46 सेकंड पर आया।

less than 1 minute read
Feb 23, 2026
दक्षिण चीन सागर में आया शक्तिशाली भूकंप: कांपी धरती (सोर्स: AI जनरेटेड इमेज)

Malaysia Earthquake: रविवार देर रात दक्षिण चीन सागर (South China Sea) तेज झटकों से हिल उठा। 7.1 तीव्रता के इस शक्तिशाली भूकंप की तेज कंपन मलेशिया (Malaysia) तक महसूस किए गए। भारतीय समयानुसार ठीक 10:27:46 PM पर आए इस भूकंप का केंद्र समुद्र की गहराइयों में करीब 625 किलोमीटर नीचे था, जो इसे एक डीप-फोकस भूकंप बनाता है।

विशेषज्ञों के मुताबिक, इतनी गहराई में आने वाले भूकंप सतह पर कम नुकसान पहुंचाते हैं, लेकिन दूर-दूर तक झटके महसूस होना आम बात है। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप का केंद्र Kota Kinabalu से लगभग 100 किलोमीटर दूर था, जिसने वहां भी लोगों को हिलाकर रख दिया।

गुरुवार को तिब्बत और दक्षिणी ईरान में भूकंप के झटके

इससे पहले 19 फरवरी को दुनिया के दो हिस्सों में गुरुवार को भूकंप के झटके महसूस किए गए थे, जिसमें एक तिब्बत में भूकंप आया था, जिसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.3 मापी गई थी और जिसकी गहराई 130 किलोमीटर थी। इसके अलावा दक्षिणी ईरान में भी 5.5 तीव्रता का भूकंप आया था।

नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी (एनसीएस) के अनुसार, भूकंप सुबह 10 बजकर 10 मिनट पर तिब्बत में अक्षांश 33.57 उत्तर और देशांतर 81.86 पूर्व में महसूस किया गया था।

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे (यूएसजीएस) ने एक अलग रीडिंग जारी की थी, जिसमें ईरान में आए भूकंप की तीव्रता 4.4 बताई गई थी। हालांकि, अधिकारियों की तरफ से फिलहाल तीव्रता को लेकर कोई आंकड़ा जारी नहीं किया गया।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि दक्षिणी ईरान में 5.5 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर था।

ये भी पढ़ें

सबसे बड़ी हार…नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फिर थम गया विजयरथ, 2023 के फाइनल में रोहित शर्मा एंड कंपनी झेल चुकी है जख्म

Updated on:
23 Feb 2026 01:43 am
Published on:
23 Feb 2026 01:42 am
Also Read
View All

अगली खबर