Public Holiday On September 5: सरकारी कर्मचारियों के लिए 5 सितंबर को इस जगह छुट्टी घोषित कर दी गई है। कहाँ हुई यह घोषणा? आइए नज़र डालते हैं।
सरकारी कर्मचारियों के लिए खुशखबरी आई है। 5 सितंबर को देशभर में छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। यह छुट्टी एक सार्वजनिक अवकाश (Public Holiday) होगा। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ऐसी घोषणा कहाँ पर की गई है? जवाब है संयुक्त अरब अमीरात - यूएई (United Arab Emirates - UAE), जहाँ 5 सितंबर को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की गई है। ऐसे में यूएई के सभी सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले हो गई है।
यूएई, एक इस्लामिक देश है। इस्लाम में पैगंबर मुहम्मद को काफी अहम माना जाता है। 5 सितंबर को उनके जन्मदिन की वर्षगांठ है। ऐसे में उस दिन देश के सभी सरकारी दफ्तरों में काम करने वाले कर्मचारियों को छुट्टी मिलेगी।
दरअसल यह अवकाश रबी अल-अव्वल के 12वें दिन मनाया जाता है, जो इस्लामिक हिजरी कैलेंडर का तीसरा महीना है। यह तारीख चांद के दर्शन के आधार पर तय की गई है, क्योंकि 23 अगस्त 2025 को रबी अल-अव्वल का चांद नहीं देखा गया, जिसके कारण यह महीना 25 अगस्त से शुरू हुआ। इस्लामिक कैलेंडर, चंद्र चक्र पर आधारित है और इस्लाम पैगंबर मुहम्मद के जन्मदिन जैसे महत्वपूर्ण धार्मिक अवसर चांद के दर्शन पर निर्भर करते हैं।
5 सितंबर को पड़ने वाला सार्वजनिक अवकाश शुक्रवार के दिन है। ज़्यादातर जगह सरकारी कर्मचारियों को शनिवार का भी अवकाश मिलता है और रविवार को तो सबकी अवकाश रहता ही है। ऐसे में यूएई के सरकारी कर्मचारियों को लंबे वीकेंड की छुट्टी मिलेगी।