विदेश

सीरिया संकट का समाधान निकालने के लिए पुतिन आैर ट्रम्प तैयार, उत्तर कोरिया पर भी हुर्इ दोनों के बीच बात

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर सीरिया सहित विभिन्न मुद्दों के सामाधान के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की।
less than 1 minute read
• •
Updated: 3 May 2017, 8:18 AM IST
Feature image

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और रुस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने फोन पर सीरिया सहित विभिन्न मुद्दों के सामाधान के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की। अमरीकी राष्ट्रपति कार्यालय व्हाइट हाउस ने कहा कि दोनों नेताओं ने सीरिया में हिंसा खत्म करने के लिए सभी पक्षों पर काम करने का विश्वास जताया और मध्य पूर्व में इस्लामिक स्टेट के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर चर्चा की।

व्हाइट हाउस के एक बयान के मुताबिक, 'दोनों नेताओं के बीच बातचीत काफी सकारात्मक रही। इस बातचीत में स्थायी शांति और अन्य कारणों सहित विकास के कई क्षेत्रों पर भी चर्चा हुई।' बयान में कहा गया कि अमरीका बुधवार और गुरुवार को कजाखस्तान के अस्ताना में होनेवाली सीरिया में संघर्ष विराम की बैठक पर चर्चा के लिए एक प्रतिनिधिमंडल भेजेगा।

ट्रंप और पुतिन ने फोन पर की बात, कार्यालय ने कहा, 'उन्होंने मध्य पूर्व में आतंकवाद को खत्म करने के लिए एक साथ मिलकर काम करने पर भी चर्चा की। अंत में, उन्होंने उत्तर कोरिया में खतरनाक स्थिति के समाधान को लेकर भी विमर्श किया।'

Published on:
Also Read
View All
‘वे बुरे रहे हैं’: ट्रंप बोले- 1 जनवरी के बाद देखेंगे ईरान के साथ क्या होता है, चीन यात्रा के दौरान दिया बड़ा बयान

‘अमेरिका नहीं करता ताइवान की आज़ादी का समर्थन!’, शी जिनपिंग से मुलाकात के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कह दी बड़ी बात

ट्रंप, पुतिन और जिनपिंग की मुलाकात से क्यों उठी ‘याल्टा 2.0’ की चर्चा, जाने पहले सम्मेलन में क्या हुआ था तय

ट्रंप की पुतिन और जिनपिंग से बड़ी अपील, दुनिया को परमाणु हथियारों से मुक्त करने पर जोर

‘राहुल गांधी को बार-बार विदेश भेजने का खर्च करना चाहिए बंद, उनका एआई वर्ज़न भेज सकते हैं’, सुधांशु त्रिवेदी ने उठाए कांग्रेस नेता की विदेश यात्राओं पर सवाल