विदेश

ईरान-अमेरिका की लड़ाई में अब कूदा कतर, मार गिराए दो ईरानी Su-24 जेट…सात बैलिस्टिक मिसाइलें और पांच ड्रोन

Qatar Shutdown Iranian Su-24 Jets: ईरानी हमले का कतर ने करारा जवाब दिया है। ताजा जानकारी के मुताबिक, कतर की एयर डिफेंस की बड़ी कामयाबी मिली है, उसने ड्रोन की बारिश के बीच दो ईरानी Su-24 जेट मार गिराए हैं।

2 min read
Mar 03, 2026
ईरान पर कतर का बड़ा हमला: मार गिराए दो ईरानी Su-24 जेट (इमेज सोर्स: Jürgen Nauditt एक्स)

Middle East Escalation: ईरान–अमेरिका युद्ध के बीच कतर ने बड़ा कदम उठाया है। सोमवार को जारी आधिकारिक बयान में कतर के रक्षा मंत्रालय ने खुलासा किया कि उसकी एयरफोर्स ने ईरान के दो Su-24 बॉम्बर जेट को मार गिराया। यही नहीं, कतर के नेवल और एयर डिफेंस सिस्टम ने हवा में उड़ती सात बैलिस्टिक मिसाइलों को नष्ट कर दिया और पांच ईरानी ड्रोन इंटरसेप्ट कर लिए। यह पूरी कार्रवाई उस समय हुई जब क्षेत्र में ड्रोन और मिसाइलों की बारिश जैसी स्थिति बनी हुई थी।

कतर का यह कदम न सिर्फ उसकी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन है, बल्कि यह भी दिखाता है कि अब गल्फ में तनाव सिर्फ ईरान और अमेरिका तक सीमित नहीं रहा। कतर का इतने बड़े स्तर पर जवाब देना पूरे क्षेत्र में नई हलचल पैदा कर रहा है और आने वाले दिनों में हालात और भी गंभीर हो सकते हैं।

कतर विदेश मंत्रालय: एयरपोर्ट समेत सिविलियन इलाकों को टारगेट कर रहा है ईरान

ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच लगातार तीसरे दिन खाड़ी के कई शहरों में तेज धमाकों की आवाज़ें सुनाई दीं। ईरान ने अमेरिका और इजरायल के लगातार हमलों के जवाब में अपने जवाबी हमले तेज कर दिए हैं, जिसके कारण हालात और तनावपूर्ण हो गए हैं।

दुबई, दोहा और कुवैत में रहने वाले लोगों ने कहा कि सुबह-सुबह जोरदार धमाके सुनाई दिए। कुवैत में कुछ इलाकों में सायरन बजे और कई लोगों ने US एम्बेसी के पास धुआं उठता देखा, जैसा कि रॉयटर्स ने एक गवाह के हवाले से बताया।

कतर ने कहा कि उनके एयर डिफेंस ने ईरानी हमलों को इंटरसेप्ट कर लिया, जो इंटरनेशनल एयरपोर्ट समेत सिविलियन जगहों को निशाना बना रहे थे। कतर के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता माजिद अल अंसारी ने CNN को बताया कि कतर इस समय ईरान से कोई बातचीत नहीं कर रहा है।

ईरानी हमलों की खाड़ी देशों ने की निंदा

इससे पहले रविवार को अमेरिका, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर, सऊदी अरब और UAE ने एक संयुक्त बयान जारी किया। इसमें सभी देशों ने पूरे क्षेत्र में हो रहे ईरानी हमलों की निंदा की और कहा कि वे अपने सेल्फ-डिफेंस के अधिकार का इस्तेमाल करेंगे।

इन खाड़ी देशों ने साफ कहा कि वे अपनी सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए हर जरूरी कदम उठाएंगे। इसमें अपने इलाकों, नागरिकों और वहां रहने वाले लोगों की रक्षा करना, और जरूरत पड़ने पर हमलों का जवाब देना भी शामिल है।

ये भी पढ़ें

ईरान पर अब तक की सबसे बड़ी सैन्य कार्रवाई, खामनेई के मौत के बाद डोनाल्ड ट्रंप ने किया एक और बड़ा दावा

Published on:
03 Mar 2026 12:49 am
Also Read
View All

अगली खबर