विदेश

Rafale Fighter Jet Mid Air Crash : बीच आसमान में टकराए वायु सेना के दो राफेल, 2 पायलटों की मौत

Rafale Fighter Jet Mid Air Crash : फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकर्नू ने अपने एक्स अकाउंट पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र म्यूरथ एट मोसेले में बुधवार दोपहर को दो राफेल फाइटर जेट्स हवा में टकरा गए। दोनों विमानों के आपस में टकराने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है।

2 min read
भारतीय वायुसेना का लड़ाकू विमान (फाइल)।

फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र में फ्रांसीसी वायुसेना के दो राफेल लड़ाकू विमान आपस में टकरा गए। इसमें दो पायलटों की मौत हो गई। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि बुधवार को दो राफेल फाइटर जेट प्रशिक्षण के दौरान आपस में टकरा गए। इसमें दो पायलटों की मौत हो गई। फ्रांस वायु सेना ने बताया है कि दो राफेल फाइटर जेट्स बुधवार को स्थानीय समयानुसार 12:30 बजे पूर्वोत्तर फ्रांस के आसमान में टकरा गए, जिससे दोनों विमान दुर्घटनाग्रस्त होकर जमीन पर आ गिरे। यह दुर्घटना जर्मनी में ईंधन भरने के बाद लौटते समय हुई। एक विमान में दो पायलट थे और दूसरे में एक पायलट था। फ्रांसीसी अधिकारियों ने बताया कि हादसे में दूसरे जेट का पायलट सुरक्षित बच निकला।

फ्रांस के रक्षा मंत्री सेबेस्टियन लेकर्नू ने अपने एक्स अकाउंट पर इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि फ्रांस के पूर्वोत्तर क्षेत्र म्यूरथ एट मोसेले में बुधवार दोपहर को दो राफेल फाइटर जेट्स हवा में टकरा गए। दोनों विमानों के आपस में टकराने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सैन्य अधिकारियों के द्वारा कुछ दिनों में दुर्घटना के कारणों पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

यह हादसा कोलंबे-ले-बेल्स के ऊपर हुआ, जो पूर्वोत्तर फ्रांस का एक शहर है। कोलंबे-लेबेल्स के उपमहापौर पैट्रिस बोनेक्स ने बताया कि करीब 12:30 बजे एक जोरदार आवाज सुनी, यह फाइटर जेट की सोनिक बूमक की सामान्य ध्वनि नहीं थी। यह एक अजीब आवाज थी। मैंने देखा कि दो विमान टकरा गए हैं, लेकिन हमें विश्वास नहीं हुआ।

फ्रांस का सबसे ज्यादा बिकने वाला विमान है राफेल

मल्टी रोल फाइटर जेट राफेल, जिसका उपयोग एयर सुपीरियॉरिटी, जमीन और समुद्री लक्ष्यों पर हमला करने, जासूसी करने और यहां तक कि फ्रांस के परमाणु वारहेड ले जाने के लिए किया जाता है। यह फ्रांसीसी हथियार उद्योग की सबसे ज्यादा बिकने वाला सैन्य विमान है। राफेल विमानों का इस्तेमाल फ्रांस के अलावा मिस्र, भारत, ग्रीस, इंडोनेशिया, क्रोएशिया, कतर और संयुक्त अरब अमीरात करते हैं।

2007 में भी दुर्घटनाग्रस्त हुआ था राफेल जेट

दिसंबर 2007 में भी एक राफेल जेट दक्षिण-पश्चिम फ्रांस के न्यूविक शहर के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ था। जिसके बाद इस दुर्घटना के लिए पायलट को जिम्मेदार ठहराया गया। यह राफेल विमान की पहली दुर्घटना मानी जाती है । इसके बाद सितंबर 2009 में, दो राफेल विमान परीक्षण उड़ान पूरी करने के बाद पेरपिनन के तट पर चार्ल्स डे गॉल विमानवाहक पोत पर लौटते समय दुर्घटनाग्रस्त हो गए। जिसमें एक पायलट की मौत हो गई थी।

Published on:
15 Aug 2024 02:31 pm
Also Read
View All

अगली खबर