विश्‍व की अन्‍य खबरें

पनामा में रोड एक्सीडेंट, 5 लोगों ने गंवाई जान

Panama Road Accident: पनामा में शुक्रवार को हुए रोड एक्सीडेंट में 5 लोगों की मौत हो गई।

less than 1 minute read
Road accident in Panama

रोड एक्सीडेंट्स के मामले आए दिन ही दुनियाभर में ही सामने आते रहते हैं। रोड एक्सीडेंट्स की वजह से हर साल कई लोगों की मौत हो जाती हैं और कई लोग इन हादसों में घायल हो जाते हैं। अक्सर ही कहीं न कहीं इस तरह के मामले देखने को मिलते हैं। रोड एक्सीडेंट का ऐसा ही एक मामला शुक्रवार को पनामा में घटित हुआ। जानकारी के अनुसार पनामा के कोकल प्रांत में ला पिंटाडा की ओर जाने वाली मुख्य सड़क ला अगस्टिना स्ट्रीम पर बने पुल पर जल्द सुबह यह रोड एक्सीडेंट हुआ, जब 5 लोग एक पिकअप में सवार होकर अपने काम पर जा रहे थे।

ड्राइवर का छूटा कंट्रोल, हुआ एक्सीडेंट

जिस पिकअप ट्रक में सवार होकर पांचों लोग काम पर जा रहे थे, उसके ड्राइवर का अचानक से कंट्रोल छूट गया। इससे पिकअप ट्रक पुल के किनारे पलट कर गिर गया।

5 लोगों की हुई मौत

पनामा के कोकल प्रांत में हुए इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में से 3 भाई थे।

मामले की जांच शुरू

लोकल पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि पिकअप ट्रक के ड्राइवर का कंट्रोल किस वजह से छूटा और यह हादसा हुआ।

यह भी पढ़ें- PM मोदी ने की ग्रीस के पीएम से बात, दोनों देशों की पार्टनरशिप को मज़बूत करने पर हुई चर्चा

Also Read
View All

अगली खबर