17 फ़रवरी 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

आरएसएफ ने मचाया कत्लेआम, 28 निर्दोषों की ली जान

Sudan Crisis: सूडान में आरएसएफ की दहशत रुकने का नाम ही नहीं ले रही है। एक बार फिर आरएसएफ ने सूडान में कत्लेआम मचाते हुए कई निर्दोष लोगों की हत्या कर दी।

less than 1 minute read
Google source verification

भारत

image

Tanay Mishra

Feb 17, 2026

RSF carries out drone air strikes in Sudan

RSF carries out drone air strikes in Sudan (Photo - Washington Post)

सूडान (Sudan) में सेना और अर्धसैनिक बल (पैरामिलिट्री) रैपिड सपोर्ट फोर्सेज़ - आरएसएफ (Rapid Support Forces - RSF) के बीच 15 अप्रैल 2023 से युद्ध चल रहा है और अभी भी इसके रुकने के आसार नज़र नहीं आ रहे हैं। युद्ध की वजह से कई हज़ार लोगों ने अपनी जान गंवा दी है। लाखों लोग युद्ध की वजह से विस्थापित हो चुके हैं। करोड़ों लोग खाने के संकट से जूझ रहे हैं। सूडान में अक्सर ही कहीं न कहीं हमलों के मामले सामने आते रहते हैं और ज़्यादातर हमलों में आरएसएफ का ही हाथ होता है। एक बार फिर आरएसएफ ने सूडान में दहशत मचाई है।

आरएसएफ ने मचाया कत्लेआम

आरएसएफ ने उत्तरी कोर्डोफन (North Kordofan) राज्य के सौदारी (Soudari) शहर के उत्तरीपूर्व में स्थित अल-साफिया बाजार पर ड्रोन्स दागें। आरएसएफ ने यह हमला उस समय किया जब बाजार में काफी भीड़ थी। अचानक हुए इस हमले से हाहाकार मच गया। आरएसएफ के इस हमले में 28 निर्दोष लोगों की मौत हो गई, जिसकी जानकारी देश के एक लोकल ग्रुप सूडानी इमरजेंसी लॉयर्स (Sudanese Emergency Lawyers) ने दी। इस ग्रुप के अनुसार मृतकों की संख्या बढ़ने की भी आशंका है।

कई दर्जन लोग घायल

उत्तरी कोर्डोफन राज्य के सौदारी शहर के उत्तरीपूर्व में स्थित अल-साफिया बाजार पर आरएसएफ के हमले में कई दर्जन लोग घायल हो गए। घायलों को नज़दीकी चिकित्सकीय शिविरों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। घायलों में से कई लोगों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है।

आरएसएफ से की अपील

सूडानी इमरजेंसी लॉयर्स ने आरएसएफ से अपील की है कि निर्दोष लोगों पर हमलों को बंद कर दे। सूडानी इमरजेंसी लॉयर्स ने देश की सेना से भी आक्रामक कार्रवाई बंद करने की अपील की है।