विदेश

रूसी सेना का विमान क्रैश होकर चट्टान से टकराया, 29 लोगों की मौत

Russian Plane Crash: रूसी सेना का ट्रांसपोर्ट विमान आज क्रैश हो गया, जिससे हड़कंप मच गया। इस हादसे में 29 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।

less than 1 minute read
Apr 01, 2026
Antonov An-26 plane

विमान क्रैश (Plane Crash) के मामलों में दुनियाभर में इजाफा हो रहा है। पिछले क़रीब दो सालों में दुनियाभर में इस तरह के कई हादसे देखने को मिले हैं। यात्री विमान ही नहीं, सेना के विमान भी इस तरह के हादसों से सुरक्षित नहीं हैं। इसी तरह का हादसा अब रूस (Russia) की सेना के साथ हुआ है। रूसी सेना का एक ट्रांसपोर्ट विमान Antonov An-26 क्रीमिया (Crimea) में क्रैश हो गया।

ये भी पढ़ें

ईरान ने दी धमकी, अब अमेरिकी टेक कंपनियों को बनाया जाएगा निशाना

क्रैश होकर चट्टान से टकराया विमान

रूसी सेना का ट्रांसपोर्ट विमान Antonov An-26 क्रैश होने के बाद एक चट्टान से टकरा गया। इस हादसे के बारे में रूस के रक्षा मंत्रालय ने आज सुबह जानकारी दी। रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि मंगलवार शाम को लोकल समयानुसार करीब 6 बजे विमान रडार से गायब हो गया और उससे संपर्क टूट गया।

29 लोगों की मौत

हादसे के समय विमान में 29 लोग सवार थे। विमान क्रैश होने से सभी 29 लोगों की मौत हो गई, जिसकी रूस के रक्षा मंत्रालय ने पुष्टि की है।

किस वजह से हुआ हादसा?

रूस के रक्षा मंत्रालय ने बताया कि विमान के क्रैश होने के बाद उस पर ऐसा कोई प्रभाव नहीं मिला जिससे लगता है कि यूक्रेन (Ukraine) ने उस पर हमला करके मार गिराया। शुरुआती जांच से पता चला है कि विमान में तकनीकी खराबी की वजह से वो क्रैश हुआ। हालांकि मामले की जांच जारी है।

ये भी पढ़ें

ईरान युद्ध में फंडिंग के लिए अमेरिकियों की सेहत से खिलवाड़? हेल्थकेयर बजट में कटौती चाहती है ट्रंप की पार्टी

Also Read
View All

अगली खबर