
Iran threatens to attack US tech companies
ईरान-अमेरिका इज़रायल युद्ध (Iran-US Israel War) अभी भी जारी है और आज इसका 33वां दिन है। अमेरिका (United States of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने कहा है कि ईरान से अप्रयत्क्ष रूप से बातचीत जारी है, लेकिन इसके बावजूद दोनों पक्षों की ओर से हमले नहीं रुक रहे, जिससे मिडिल ईस्ट में तबाही का सिलसिला जारी है। इसी बीच अब ईरान ने अमेरिका को बड़ी धमकी दे दी है।
अब ईरान के निशाने पर अमेरिकी टेक कंपनियाँ हैं। ईरानी सेना ने धमकी दी है कि 1 अप्रैल से मिडिल ईस्ट में अमेरिकी टेक कंपनियों पर हमले किए जाएंगे। इन टेक कंपनियों में गूगल, ऐप्पल, माइक्रोसॉफ्ट, इंटेल, मेटा, ओरेकल, एनवीडिया, सिस्को, जेपी मॉर्गन, जनरल इलेक्ट्रिक, पलान्टिर, आईबीएम, एचपी, डेल, बोइंग, स्पायर सॉल्यूशंस, G42 और टेस्ला शामिल हैं। ईरानी सेना ने इन कंपनियों की लिस्ट जारी करते हुए इनके क्षेत्रीय ऑपरेशंस पर हमला करने की धमकी दी है।
ईरान की इस धमकी पर ट्रंप का जवाब भी आ गया है। जब एक पत्रकार ने ट्रंप को ईरान की इस धमकी के बारे में बताया, तो ट्रंप ने जवाब दिया, "ईरान ने अमेरिकी टेक कंपनियों पर किस चीज़ से हमला करने की धमकी दी है? खिलौने की बंदूकों से? तुम्हें पता है कि वो क्या नहीं कर सकते? इन कंपनियों पर परमाणु बम से हमला क्योंकि उनके पास वो है ही नहीं। उनके पास हमला करने के लिए ज़्यादा कुछ नहीं बचा।"
अमेरिकी मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ट्रंप जल्द ही युद्ध खत्म करना चाहते हैं। उन्होंने अपने सहयोगी देशों को बताया है कि वह जल्द ही ईरान के खिलाफ अपनी सैन्य कार्रवाई खत्म कर सकते हैं। हालांकि बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट के देश फिलहाल युद्ध का अंत नहीं चाहते क्योंकि उनके अनुसार ईरान अभी उतना कमज़ोर नहीं हुआ है कि दबाव कम किया जाए।
Updated on:
01 Apr 2026 07:14 am
Published on:
01 Apr 2026 06:46 am
बड़ी खबरें
View Allविदेश
ट्रेंडिंग
US Israel Iran War
