विदेश

रूस का बड़ा कदम, पहली बार अमेरिका को घोषित किया दुश्मन

रूस ने हाल ही में कुछ ऐसा किया है जो उसने पहले कभी नहीं किया। रूस ने अमेरिका के बारे में एक बड़ा कदम उठाया है। क्या है वो कदम? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
Joe Biden and Vladimir Putin
Joe Biden and Vladimir Putin

रूस (Russia) और अमेरिका (United States Of America) के बीच संबंध कितने खराब हो चुके हैं, यह बात किसी से भी छिपी नहीं है। रूस और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध में अमेरिका ने शुरू से यूक्रेन का समर्थन किया है। इतना ही नहीं, अमेरिका ने तो रूस के खिलाफ युद्ध में इस्तेमाल करने के लिए यूक्रेन को भरपूर सैन्य सहायता भी दी है और अभी भी दे रहा है। साथ ही युद्ध की वजह से अमेरिका ने रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। इस वजह से रूस और अमेरिका के बीच तनाव काफी बढ़ गया है। इसी वजह से रूस ने अमेरिका के बारे में एक ऐसा बड़ा कम उठाया है जो पहले कभी नहीं उठाया।

अमेरिका को घोषित किया दुश्मन

रूस ने अमेरिका को पहली बार दुश्मन घोषित कर दिया है। क्रेमलिन (Kremlin) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने अपने एक बयान में आधिकारिक रूप से अमेरिका को रूस का दुश्मन घोषित कर दिया है।

Updated on:
07 Jun 2024 06:27 pm
Published on:
07 Jun 2024 06:27 pm