विदेश

यूक्रेन से बातचीत के लिए रूस तैयार, क्या युद्ध-विराम पर बनेगी सहमति?

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध में अब एक नया मोड़ आया है। युद्ध के मामले में अब रूस, यूक्रेन से बातचीत के लिए तैयार है।

2 min read
Apr 28, 2025
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की। (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच चल रहे युद्ध को तीन साल से ज़्यादा समय हो चुका है। दोनों देशों के बीच 24 फरवरी, 2022 को यह युद्ध शुरू हुआ था और तब से लगातार चल रहा है। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर यह युद्ध शुरू हुआ था और उनका प्लान था कि कुछ दिन में ही उनकी सेना, रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) में जीत हासिल कर लेगी, लेकिन पुतिन का प्लान कामयाब नहीं हुआ। लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। हालांकि इस युद्ध की वजह से अब तक भीषण तबाही मची है। दूसरे विश्व युद्ध (World War II) के बाद से अब तक का यह सबसे बड़ा युद्ध है। यूक्रेन में इस युद्ध की वजह से जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई शहर तबाह हो गए हैं। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। हालांकि अब इस युद्ध के मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है।

यूक्रेन से बातचीत के लिए रूस तैयार

क्रेमलिन (Kremlin) के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव (Dmitry Peskov) ने बयान देते हुए कहा, "रूसी पक्ष ने बार-बार शांति के विषय में अपनी तत्परता की पुष्टि की है। जैसा कि राष्ट्रपति पुतिन ने भी कहा है, कि रूस बिना किसी पूर्व शर्त के यूक्रेन के साथ बातचीत के लिए तैयार है।"

क्या युद्ध-विराम पर बनेगी सहमति?

अमेरिका (United States Of America) के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने दूसरी बार कार्यभार संभालते ही दोनों देशों पर युद्ध को रोकने के विषय में दबाव बनाना शुरू कर दिया था। ट्रंप लगातार दोनों पक्षों के संपर्क में हैं, लेकिन इस दौरान रूस और यूक्रेन की सीधे बातचीत नहीं हुई है। हालांकि अब दोनों देशों में सीधे बातचीत होने पर युद्ध-विराम पर सहमति बनने की भी संभावना जगी है।

यह भी पढ़ें- India vs Pakistan: किसकी सेना ज़्यादा ताकतवर? अगर हुआ युद्ध तो किसका पलड़ा रहेगा भारी?

Also Read
View All

अगली खबर