विदेश

रूस ने जब्त की जर्मनी और इटली की 6 हज़ार करोड़ की संपत्ति

हाल ही में रूस ने जर्मनी और इटली को झटका दिया है। कैसे? आइए जानते हैं।
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 May 2024, 12:57 PM IST
Russia seizes assets of Germany and Italy
Russia seizes assets of Germany and Italy

24 फरवरी 2022 से रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध चल रहा है। इस युद्ध की वजह से कई देश रूस के खिलाफ हो गए हैं जिनमें वेस्टर्न देश सबसे आगे हैं। इन देशों ने युद्ध की वजह से रूस पर कई प्रतिबंध भी लगाए हैं। साथ ही युद्ध की वजह से इन देशों ने अपने यहाँ रूस की संपत्ति भी जब्त कर ली। इन प्रतिबंधों और संपत्ति जब्त होने से रूस को नुकसान भी हुआ, पर रूस इस बारे में कुछ नहीं कर सका। पर अब रूस ने भी इसी तरह का एक बड़ा कदम उठाया है।

रूस ने दिया जर्मनी और इटली को झटका

हाल ही में रूस ने जर्मनी (Germany) और इटली (Italy) को झटका दिया है। रुस ने इन दोनों देशों की करीब 700 मिलियन यूरो (करीब 6 हज़ार करोड़ रुपये) की संपत्ति जब्त कर ली है। दरअसल रूस के शहर सेंट पीटर्सबर्ग (St. Petersburg) की एक अदालत ने हाल ही में रूस में तीन वेस्टर्न बैंकों की करीब 700 मिलियन यूरो की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है।

किन बैंकों की संपत्ति हुई जब्त?

सेंट पीटर्सबर्ग की अदालत ने जिन तीन बैंकों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है, उनमें इटली का UniCredit और जर्मनी के Deutsche Bank और Commerzbank हैं।

Updated on:
21 May 2024, 12:57 PM IST
Published on: