विदेश

रूस ने मार गिराए राजधानी मॉस्को की तरफ आ रहे दो ड्रोन्स

Russia-Ukraine War: लंबे समय से चल रहे रूस-यूक्रेन युद्ध में अब दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं। हालांकि रूस की तरफ से काफी ज़्यादा हमले किए जा रहे हैं और वो भी बड़े लेवल पर, पर यूक्रेन की तरफ से भी रूस पर हमले किए जा रहे हैं। पर रूस कई हमलों को रोक भी रहा है। हाल ही में रूस ने इसी तरह का एक और हमला रोका।
less than 1 minute read
Aug 09, 2023
russia_shoots_down_two_combat_drones.jpg
Russia shoots down two combat drones

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 17 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर इन सब मुश्किलों के बावजूद यूक्रेनी आर्मी इस युद्ध में लगातार रुसी आर्मी का डटकर सामना कर रही है। लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है। इसी वजह से इस युद्ध में रुसी आर्मी को भी अब तक काफी नुकसान हो चुका है। दोनों तरफ से एक-दूसरे पर हमले किए जा रहे हैं और साथ ही कुछ हमलों को रोका भी जा रहा है। हाल ही में ऐसा ही कुछ रूस ने किया।


रूस ने मार गिराए दो कॉम्बैट ड्रोन्स

रूस की राजधानी मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन (Sergei Sobyanin) ने अपने टेलीग्राम पेज पर जानकारी देते हुए बताया कि देर रात दो कॉम्बैट ड्रोन्स को मॉस्को में घुसते हुए पाया गया। दोनों ड्रोन्स को रूस के एयर डिफेंस ने मार गिराया। एक ड्रोन को दोमोदेदोवो इलाके में और दूसरे को मिन्स्क हाईवे के पास मार गिराया। सोबयानिन ने यह भी बताया कि इन ड्रोन्स से किसी भी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ।


हमलावर का नाम नहीं किया उजागर

मॉस्को के मेयर सोबयानिन ने दोनों ड्रोन्स को मॉस्को में मार गिराने की जानकारी तो दे दी, पर यह नहीं बताया कि इस हमले के पीछे किसका हाथ था। हालांकि यह साफ़ है कि इस हमले के पीछे यूक्रेन का ही हाथ था।

यह भी पढ़ें- इमरान खान ने इस्लामाबाद हाईकोर्ट में लगाई रिहाई की याचिका, सज़ा को रद्द करने की भी अपील