23 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

ग्रीनलैंड पर साथ आए अमेरिका और डेनमार्क, PM मेटे फ्रेडरिकसेन बोलीं- हम अगर बंट जाते तो दुश्मन को फायदा होता

Donald Trump Greenland defense agreement: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप, डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन और ग्रीनलैंड के पीएम जेन्स-फ्रेडरिक निल्सन ने 1951 के समझौते को अपडेट करते हुए नए ग्रीनलैंड रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। जानें आर्कटिक सुरक्षा और नाटो के लिए इसका क्या मतलब है।
3 min read
Google source verification
Donald Trump Iran, Trump Iran War, Trump Iran Statement, Iran Economic Crisis, Iran Inflation, Iran Protests, Trump Al Jazeera Interview, Trump Iran Negotiations, US Iran Conflict,

डोनाल्ड ट्रंप। (फोटो सोर्स: ANI)

Greenland defense agreement:अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन और ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक निल्सन ने एक नए रक्षा समझौते पर हस्ताक्षर किए। इस समझौते के तहत 1951 के समझौते को अपडेट किया गया है। इससे रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण आर्कटिक क्षेत्र में सुरक्षा सहयोग को बढ़ाया गया है। समझौते के बाद डेनमार्क की पीएम मेटे फ्रेडरिकसेन का बयान भी सामने आया है।

इससे हमारी सुरक्षा और प्रतिरोध क्षमता होगी मजबूत

डेनमार्क की प्रधानमंत्री मेटे फ्रेडरिकसेन ने इस समझौते को अमेरिका के साथ डेनमार्क के लंबे समय से चले आ रहे सहयोग में एक अहम पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि 75 साल पहले, हमने ग्रीनलैंड की सुरक्षा को लेकर एक समझौता किया था। आज हम उससे भी बड़ा और बेहतर समझौता कर रहे हैं। एक ऐसा समझौता जो हमेशा कायम रहेगा।

डेनमार्क की नेता ने कहा कि इस समझौते से सुरक्षा और प्रतिरोध क्षमता मजबूत होगी और साथ ही विरोधी ताकतों को ग्रीनलैंड में पैर जमाने से रोका जा सकेगा। फ्रेडरिकसेन ने कहा कि हम यह पक्का कर रहे हैं कि उन्हें ग्रीनलैंड पर कोई नियंत्रण या बड़ा असर डालने की इजाजत न मिले। हम यह भी पक्का कर रहे हैं कि आर्कटिक में एक ही समय में हमारे और सहयोगी देश भी मौजूद रहें।

ग्रीनलैंड के आत्म-निर्णय के अधिकार का भी सम्मान किया गया

उन्होंने कहा कि इस समझौते में ग्रीनलैंड और नॉर्थ अटलांटिक संधि वाले इलाके की सुरक्षा में अमेरिका के ऐतिहासिक और जारी योगदान को मान्यता दी गई है। उन्होंने कहा कि इसमें डेनमार्क साम्राज्य की क्षेत्रीय अखंडता और ग्रीनलैंड के आत्म-निर्णय के अधिकार का भी सम्मान किया गया है। फ्रेडरिकसेन ने इस समझौते को भू-राजनीतिक तनाव के इस दौर में नाटो को मजबूत करने की एक बड़ी कोशिश का हिस्सा बताया।

अगर हम बंट जाते तो दुश्मन को होता फायदा

डेनमार्क की पीएम ने कहा कि अगर हम सहयोगी देशों के तौर पर बंट जाते हैं, तो हम अपने दुश्मनों की मदद करते हैं। हम ऐसा होने से रोकने के लिए हर मुमकिन कोशिश करेंगे।

ग्रीनलैंड ने सुरक्षा के लिहाज से अहम भूमिका निभाई

ग्रीनलैंड के प्रधानमंत्री जेन्स-फ्रेडरिक निल्सन ने कहा कि दूसरे विश्व युद्ध और शीत युद्ध के दौरान ग्रीनलैंड ने सुरक्षा के लिहाज से अहम भूमिका निभाई थी और वह अमेरिका की घरेलू सुरक्षा में भी मदद करता रहा है। उन्होंने आर्कटिक में सुरक्षा को लेकर बढ़ती प्रतिस्पर्धा के बीच नाटो और पश्चिमी गठबंधन के प्रति ग्रीनलैंड की प्रतिबद्धता पर भी जोर दिया।

नीलसन ने कहा कि इस समझौते से आज और भविष्य में इस बात को लेकर कोई शक नहीं रह जाना चाहिए कि ग्रीनलैंड की वफादारी किसके साथ है। हम अमेरिका के पक्के दोस्त रहे हैं और आगे भी रहेंगे, साथ ही पश्चिमी गठबंधन का हिस्सा भी बने रहेंगे। नीलसन ने इस समझौते को 'तीनों पक्षों के लिए फायदेमंद' बताया, जो साझा जिम्मेदारी, आपसी सम्मान और आर्कटिक में शांति बनाए रखने के लक्ष्य पर आधारित है।

अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच रिश्ते होंगे मजबूत: ट्रंप

ट्रंप ने इस समझौते को लंबी कोशिशों का नतीजा बताया और कहा कि इससे अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच रिश्ते मजबूत होंगे। ट्रंप ने तीनों देशों के बीच हुए समझौते पर दस्तखत करने के कार्यक्रम में कहा कि हमारे रिश्ते बहुत शानदार और सुरक्षित होंगे, और हम इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि इस पर काफी समय से काम चल रहा था। कुछ लोग सच में यह समझौता करना चाहते थे लेकिन कभी हो नहीं पाया, पर अब हम इसे पूरा कर रहे हैं। ट्रंप ने कहा कि यह समझौता 'यूरोप, अमेरिका और सभी के लिए बहुत बढ़िया' होगा और ग्रीनलैंड के लिए तो 'अद्भुत' साबित होगा।

ट्रंप ने नहीं दिया इस सवाल का जवाब

वहीं, ट्रंप ने उस पत्रकार के सवाल का सीधा जवाब नहीं दिया, जिसने पूछा था कि क्या ग्रीनलैंड पर अमेरिका के मालिकाना हक की बात अब खत्म हो गई है। जब उनसे पूछा गया कि ग्रीनलैंड के लोगों के लिए उनका क्या संदेश है, तो ट्रंप ने कहा कि मुझे ग्रीनलैंड के लोग बहुत पसंद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि "उनके प्रधानमंत्री उनका बहुत अच्छी तरह से प्रतिनिधित्व करते हैं। वॉशिंगटन और कोपेनहेगन के बीच 1951 में हुए रक्षा समझौते ने ग्रीनलैंड में अमेरिकी सेना की मौजूदगी का आधार तैयार किया था। 2004 में अमेरिका, डेनमार्क और ग्रीनलैंड के बीच हुए एक समझौते के जरिए इसमें बदलाव किए गए थे।