Pakistan Gets Some Relief WIth Russian Crude Oil: पाकिस्तान इस समय कर्ज़ और महंगाई के बोझ के तले दबा हुआ है। पर हाल ही में कुछ ऐसा हुआ है जिससे पाकिस्तान को कुछ राहत ज़रूर मिलेगी। क्या है इसकी वजह? आइए जानते हैं।
पाकिस्तान (Pakistan) इस समेत काफी खराब स्थिति से गुज़र रहा है। देश पर कर्ज़ इतना ज़्यादा बढ़ गया है कि पाकिस्तान डिफॉल्ट होने के कगार पर है। कर्ज़ के बोझ तले दबा पाकिस्तान महंगाई की भी मार झेल रहा है। पाकिस्तान में महंगाई काफी बढ़ गई है। देश की जनता भी इससे परेशान हो रही है। दूसरे देशों से भी पाकिस्तान को मदद नहीं मिल रही। पर कुछ समय पहले पाकिस्तान की मदद के लिए चीन (China) ने अपने एक करीबी देश से बात की और अब पाकिस्तान को कुछ राहत मिली है।
रूस ने की कच्चे तेल की सप्लाई शुरू
हाल ही में आई रिपोर्ट के अनुसार पाकिस्तान काफी समय से रूस (Russia) से कच्चा तेल खरीदना चाहता था। इसकी वजह है रूस के कच्चे तेल का अपेक्षाकृत सस्ता होना। पर इस काम में पाकिस्तान को कामयाबी नहीं मिल रही थी। पर अब चीन के कहने पर पाकिस्तान को रूस की तरफ से कच्चा तेल मिलना शुरू हो गया है। पाकिस्तान ने रूस से कच्चे तेल का पहला बैच 20 अप्रैल को खरीदा था और उसकी सप्लाई पाकिस्तान को अब मिली है। इसके बाद भी पाकिस्तान रूस से कच्चा तेल खरीदना जारी रखेगा।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमरीका में ज़बरदस्त दीवानगी! न्यू जर्सी रेस्टोरेंट ने की 'मोदी जी थाली' की शुरुआत
शाहबाज़ शरीफ ने बताया दोनों देशों के बीच संबंधों की नई शुरुआत
रूस से कच्चा तेल खरीदने के बाद पाकिस्तान के पीएम शहबाज़ शरीफ (Shehbaz Sharif) काफी खुश हैं। शरीफ ने इसे रूस और पाकिस्तान के बीच नए संबंधों की शुरुआत बताई और कहा कि पाकिस्तान समृद्धि, आर्थिक विकास और ऊर्जा सुरक्षा की दिशा में एक कदम और आगे बढा है।
भारत-रूस संबंधों पर नहीं पड़ेगा असर
रूस के इस कदम के बारे में जवाब देते हुए रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov (Sergey Lavrov) ने कहा कि इससे भारत और रूस के संबंधों पर असर नहीं पड़ेगा, क्योंकि दोनों देशों के संबंध ऐतिहासिक हैं।
क्या है रूस की पाकिस्तान को कच्चा तेल बेचने के पीछे वजह?
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध की वजह से रूस के कई देशों से व्यापारिक संबंध खत्म हो गए हैं। ऐसे में कम ही देश रूस से कच्चा तेल या दूसरी कोई चीज़ खरीदते हैं। इसी वजह से रूस ने पाकिस्तान को भी कच्चा तेल बेचना शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें- पीएम नरेंद्र मोदी के लिए अमरीका में ज़बरदस्त दीवानगी! न्यू जर्सी रेस्टोरेंट ने की 'मोदी जी थाली' की शुरुआत