विदेश

रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार से भारत को हो सकता है फायदा

डोनाल्ड ट्रंप के अमेरिकी राष्ट्रपति बनने के बाद से अमेरिका और रूस के बीच संबंधों में सुधार के संकेत मिले हैं। दोनों देशों के बीच संबंध सुधरने का भारत को भी फायदा हो सकता है। पर कैसे? आइए जानते हैं।
2 min read
Feb 26, 2025
Russian President Vladimir Putin, Indian Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump
Russian President Vladimir Putin, Indian Prime Minister Narendra Modi and US President Donald Trump

अमेरिका (United States Of America) में जब से डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) की एक बार फिर सरकार बनी है, कई बदलाव देखने को मिले हैं। इन बदलावों में अमेरिका के रूस (Russia) से संबंध भी शामिल हैं। ट्रंप और रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) दोस्त हैं और ट्रंप के पहले कार्यकाल के दौरान भी दोनों देशों के बीच अच्छे संबंध थे। अब जब ट्रंप एक बार फिर से अमेरिका के राष्ट्रपति बन गए हैं, रूस से संबंधों में सुधार की प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है। दोनों देशों के बीच संबंधों में सुधार का दुनियाभर पर असर पड़ेगा, जिनमें भारत (India) भी शामिल है।

भारत को हो सकता है फायदा

अमेरिका और रूस के संबंधों में सुधार से भारत को फायदा हो सकता है। पढ़कर मन में सवाल आना स्वाभाविक है कि ऐसा कैसे होगा? आइए जानते हैं।

◙ ग्लोबल मामलों में वेस्ट का दबाव होगा काफी कम

रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार से ग्लोबल मामलों में भारत पर पड़ने वाला वेस्ट का दबाव कम होगा। रूस-यूक्रेन युद्ध (Russia-Ukraine War) के दौरान भारत ने कभी भी रूस की निंदा नहीं की। यूएन में भी भारत ने हमेशा ही रूस के खिलाफ वोटिंग से इनकार किया। ऐसे में अक्सर ही वेस्ट के देशों ने भारत पर दबाव भी बनाया, लेकिन भारत ने अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के अनुसार ही काम किया। अक्सर ही इस तरह के ग्लोबल मामलों में भारत जहाँ अपनी स्वतंत्र विदेश नीति के अनुसार चलता है, तो वेस्ट के देश दबाव बनाने की कोशिश करते हैं। रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार से यह दबाव काफी कम होगा।

◙ भारतीय सैन्य शक्ति होगी और मज़बूत

रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार से भारतीय सैन्य शक्ति और मज़बूत होगी। डिफेंस सेक्टर में रूस और अमेरिका, दोनों ही भारत के अहम पार्टनर्स हैं। पहले रूस और अमेरिका में 36 का आंकड़ा होने से दोनों ही भारत पर दूसरे से हथियार न खरीदने की उम्मीद रखते थे। लेकिन अब रूस और अमेरिका के बीच संबंधों में सुधार से भारत की दोनों देशों से डिफेंस डील में कोई अड़चन नहीं आएगी, जिससे भारतीय सैन्य शक्ति और मज़बूत होगी।

◙ दोनों देशों से भारत का व्यापार और हो सकता है मज़बूत

रूस और अमेरिका के संबंधों में सुधार से भारत का दोनों देशों से व्यापार और मज़बूत होगा। भारत की दोनों देशों से अच्छी ट्रेड डील है। रूस और अमेरिका, दोनों ही जानते हैं कि भारत से अच्छे व्यापारिक संबंध उनके लिए भी फायदेमंद हैं। ऐसे में रूस और अमेरिका भी चाहेंगे कि उनके और भारत के बीच व्यापार और ज़्यादा हो। इससे भारत को भी काफी फायदा होगा।

यह भी पढ़ें- Balakot Air Strike: भारत ने आज ही के दिन पाकिस्तान में घुसकर लिया था पुलवामा हमले का बदला, 6 साल हुए पूरे

Updated on:
26 Feb 2025 02:49 pm
Published on:
26 Feb 2025 02:49 pm