विदेश

Russia-Ukraine War: रूस के हवाई हमलों से दहल उठा यूक्रेन, 13 लोगों की मौत और 46 घायल

Russia Conducts Air Strikes Across Ukraine: यूक्रेन के खिलाफ रूस के हमलों का सिलसिला जारी है। पिछले 24 घंटे में रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग जगह कई हवाई हमले किए।

2 min read
Jul 12, 2025
Russian air strikes across Ukraine (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 3 साल से भी ज़्यादा समय हो चुका है। इतना समय बीत जाने के बाद भी दोनों देशों के बीच युद्ध जारी है। जिस युद्ध को रूस कुछ दिन में ही जीत लेना चाहता था, उसमें तीन साल से ज़्यादा समय बीत जाने के बाद भी रूस को अब तक जीत नहीं मिली है। लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। हालांकि दोनों देशों के युद्ध की वजह से यूक्रेन में काफी तबाही भी मची है। इतना ही नहीं, यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान हुआ है। कई यूक्रेनी शहरों को रूस के हमलों की वजह से भारी नुकसान पहुंचा है। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। रूस अभी भी आए दिन यूक्रेन पर हमले करता है और एक बार फिर रूस ने हवाई हमले करते हुए यूक्रेन को दहला दिया है।

24 घंटे में रूस ने यूक्रेन पर किए ताबड़तोड़ हवाई हमले

यूक्रेनी एयरफोर्स ने जानकारी दी कि रूस ने यूक्रेन में अलग-अलग जगह पिछले 24 घंटे में ताबड़तोड़ हवाई हमले किए। इस दौरान रूस ने 623 हवाई हथियार लॉन्च किए। इनमें 339 ड्रोन्स, कई मानवरहित यूएवी और 26 क्रूज़ मिसाइलें शामिल हैं। यूक्रेनी एयरफोर्स ने 319 ड्रोन्स और 25 क्रूज़ मिसाइलें मार गिराए। कई यूएवी, यूक्रेनी एयरफोर्स के रडार में नहीं आए, तो कई इलेक्ट्रॉनिक वॉरफेयर द्वारा रोक लिए गए।


13 लोगों की मौत

रूस के हवाई हमलों की वजह से यूक्रेन में 13 लोगों की मौत हो गई। यूक्रेनी अधिकारियों ने इस बारे में आज, शनिवार, 12 जुलाई को जानकारी दी।

46 लोग घायल

यूक्रेनी अधिकारियों ने जानकारी दी कि रूस के हवाई हमलों की वजह से यूक्रेन में 46 लोग घायल भी हो गए। इनमें से कई घायलों को नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। कुछ घायलों की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, लेकिन अन्य सभी घायलों की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

Also Read
View All

अगली खबर