Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध को 34 महीने पूरे होने वाले हैं। इतने समय से चल रहे युद्ध में रूस ने भी बड़े संख्या में सैनिक गंवाए हैं। ऐसे में इस साल रूस की सेना में कई लाख नए सैनिकों की भर्ती हुई है।
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच युद्ध को 34 महीने पूरे होने वाले हैं, लेकिन अभी भी युद्ध जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को अब तक जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहर भी तबाह हो चुके हैं। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी का हौसला बना हुआ है और वो रूसी आर्मी के खिलाफ डटकर सामना कर रही है। ऐसे में बड़ी संख्या में रूसी सैनिक भी मारे जा रहे हैं। इसी वजह से रूस की सेना में भी बड़ी संख्या में नए सैनिकों की भर्ती हो रही है।
रूस की सेना में इस साल 4,27,000 नए सैनिक भर्ती हुए हैं। रूस के रक्षा मंत्री एंड्री बेलौसोव (Andrey Belousov) ने सोमवार को मॉस्को में टॉप ऑफिसर्स की एक मीटिंग के दौरान खुलासा किया, जिसकी अध्यक्षता देश के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने की।
यह भी पढ़ें- बच्चों के मेले में मची भगदड़, 30 की मौत