
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को युद्ध शुरू हुआ ढाई साल से ज़्यादा समय बीतने के बाद भी जारी है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने यूक्रेन पर कब्ज़ा करने के लिए अपनी सेना को युद्ध छेड़ने का आदेश दिया था। हालांकि अभी भी पुतिन यूक्रेन पर पूरी तरह से कब्ज़ा नहीं कर सके हैं। यूक्रेन के छोटे से हिस्से पर ही रूस ने कब्ज़ा किया है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन को जान-माल का भारी नुकसान उठाना पड़ा है। साथ ही यूक्रेन के कई शहरों में भारी तबाही मच चुकी है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेन की सेना भी डटकर रूस की सेना का सामना कर रही है। यूक्रेनी सेना न सिर्फ रूसी सेना को अपने कई इलाकों से खदेड़ रही है, बल्कि रूस की कई बस्तियों पर कब्ज़े का भी दावा कर रही है। इस बीच रूस समय-समय पर यूक्रेन पर हमले कर रहा है और देर रात एक बार फिर रूस ने ऐसा ही किया।
रूस ने दागी यूक्रेन पर मिसाइल
रूस ने देर रात को यूक्रेन पर फिर हमला कर दिया। रूस की सेना ने यूक्रेन के क्रीवी रीह (Kryvyi Rih) शहर पर मिसाइल डेग दी, जिसकी जानकारी गवर्नर सेरही लिसाक (Serhiy Lysak) ने आज, शनिवार, 21 सितंबर को दी।
3 लोगों की मौत
रूस के इस मिसाइल अटैक में 3 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक बच्चा और दो महिलाएं शामिल हैं, जिसकी जानकारी लिसाक ने ही दी।
यह भी पढ़ें- पेरू के जंगलों में आग का कहर जारी, अब तक 18 लोगों की मौत