विदेश

G20 Summit 2022: शांति-वार्ता की यूक्रेनी शर्तों को रूस के विदेश मंत्री ने बताया बेतुकी

रूस-यूक्रेन के बीच लंबे समय से चल रहे युद्ध को खत्म करने के लिए शांति-वार्ता शुरू करने के विषय में रुसी विदेश मंत्री ने हाल ही में बयान दिया है।

less than 1 minute read
Sergey Lavrov

24 फरवरी 2022 को रूस (Russia) के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी सेना ने यूक्रेन (Ukraine) पर हमला कर दिया था। हालांकि कुछ दिनों में ही यूक्रेन पर कब्ज़ा कर लेने के इरादे के बावजूद इस युद्ध को शुरू हुए करीब 9 महीने हो चुके हैं, पर अब तक रुसी सेना अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सकी है। एक रिपोर्ट के अनुसार इस युद्ध में अब तक 38,000 से ज़्यादा लोग मारे जा चुके हैं और 53,000 से ज़्यादा लोग घायल हो चुके हैं। पर दूसरे देशों की आर्थिक मदद से यूक्रेनी सेना अभी भी पूरी हिम्मत से युद्ध में टिकी हुई है और अपने देश की रक्षा कर रही है। आम जनता भी इसके लिए हथियार उठाने से पीछे नहीं हटी। वहीँ रुसी सेना के हौंसले धीरे-धीरे कमज़ोर हो रहे हैं।


शांति-वार्ता फिर से शुरू करने पर रुसी विदेश मंत्री का बयान

यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की (Volodymyr Zelenskyy) शुरू से शांति-वार्ता के ज़रिए इस युद्ध को खत्म करने के पक्ष में रहे है। पर इन वार्ताओं के बावजूद सफलता नहीं मिली। इंडोनेशिया के बाली में 15-16 नवंबर को चल रहे दो दिवसीय G20 शिखर सम्मेलन में रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव (Sergey Lavrov) ने भी हिस्सा लिया। दूसरे देशों के प्रतिनिधियों द्वारा रूस पर युद्ध को खत्म करने का दबाव बनाने पर रुसी विदेश मंत्री ने कहा कि शांति-वार्ता फिर से शुरू करने के लिए तैयार है। पर उन्होंने इसके लिए यूक्रेन की शर्तों को बेतुकी बताया।

Published on:
15 Nov 2022 04:26 pm
Also Read
View All