
रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 17 महीने से भी ज़्यादा समय बीत चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) के आदेश पर रुसी आर्मी ने यूक्रेन के खिलाफ युद्ध की शुरुआत की थी। तब ऐसा लग रहा था कि यह युद्ध कुछ दिन में ही खत्म हो जाएगा, पर यह अभी भी जारी है। इस युद्ध की वजह से यूक्रेन में भीषण तबाही मच चुकी है। जान-माल का भी भारी नुकसान हो चुका है। हालांकि रूस की आर्मी को भी अब तक इस युद्ध में काफी नुकसान हुआ है। इतने लंबे समय से चल रहे इस युद्ध में यूक्रेनी आर्मी अभी भी डटी हुई है। जब से दोनों देशों के बीच युद्ध शुरू हुआ है, तब से अब तक रूस यूक्रेन पर कई हमले कर चुका है। अब रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइल दागी है।
ओडेसा पर फिर किया मिसाइल से हमला
ओडेसा ओब्लास्ट (Odesa Oblast) यूक्रेन का प्रमुख पोर्ट शहर है। अब तक रूस ओडेसा में कई बार मिसाइल दाग चुका है। पर इसके बावजूद रूस के हमलों का सिलसिला अभी थमा नहीं है। रूस ने एक बार फिर ओडेसा पर मिसाइल दागी है। रीज़नल गवर्नर ओलेह काइपर (Oleh Kiper) ने इस बारे में टेलीग्राम (Telegram) पर जानकारी दी।
कितना हुआ नुकसान?
रिपोर्ट के अनुसार रूस के ओडेसा पर इस मिसाइल अटैक की वजह से एक सिविलियन गार्ड की मौत हो गई। इतना ही नहीं, इस मिसाइल अटैक में ओडेसा के पोर्ट इंफ्रास्ट्रक्चर को भी नुकसान पहुंचा है। इस बात की जानकारी भी गवर्नर काइपर ने ही दी।