Russia-Ukraine War: रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध में अब तक रूस कई बार यूक्रेन पर मिसाइल दाग चुका है। हाल ही में एक बार फिर रूस ने यूक्रेन के ज़ापोरिज़िया शहर पर मिसाइल अटैक किया।
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे युद्ध (Russia-Ukraine War) को 17 महीने से भी ज़्यादा समय हो चुका है। रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने 24 फरवरी, 2022 को रूस की आर्मी को आदेश देते हुए युद्ध की शुरुआत की थी। पुतिन का मकसद था यूक्रेन पर कब्ज़ा करना। हालांकि पुतिन को अपने मकसद में कामयाबी अभी तक नहीं मिली है। युद्ध की वजह से अब तक यूक्रेन में भीषण तबाही के साथ जान-माल का भी भारी नुकसान हुआ है। पर लगातार मिल रहे इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी आर्मी डटकर रुसी आर्मी का सामना कर रही है। इस युद्ध के दौरान रूस अब तक कई बार यूक्रेन पर मिसाइल दाग चुका है। हाल ही में रूस ने एक बार फिर यूक्रेन पर मिसाइलें दागी और निशाना बना ज़ापोरिज़िया (Zaporizhzhia) शहर।
2 लोगों की मौत, करीब 7 घायल
रूस के इस मिसाइल अटैक में 2 लोगों की मौत हो गई। साथ ही 7-8 लोग घायल हो गए। पहले जानकारी मिली थी कि इस हैं हमले में 3 लोगों की मौत गई गई है, पर बाद में 2 लोगों के मारे जाने की खबर सामने आई।
यह भी पढ़ें- आधी रात को भंग हुई पाकिस्तान की संसद, शहबाज़ शरीफ का पीएम कार्यकाल भी हुआ खत्म
रेस्क्यू ऑपरेशन के ज़रिए लोगों को बचाया
यूक्रेन की बिल्डिंग पर मिसाइल स्ट्राइक से बिल्डिंग को काफी नुकसान पहुंचा। इससे कई लोग फंस गए जिन्हें रेस्क्यू ऑपरेशन के ज़रिए बचाया गया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहाँ उनका इलाज चल रहा है।
ज़ेलेन्स्की ने की हमले की निंदा
यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेन्स्की (Volodymyr Zelenskyy) ने रूस के इस हमले में मरने वालों के लिए दुःख व्यक्त किया है। साथ ही यूक्रेनी राष्ट्रपति ने इस हमले की निंदा भी की है।