विदेश

रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए पुतिन ने रखी शर्तें, कहा – “अगर मानी बात तो तुरंत रोक देंगे जंग”

Russia-Ukraine War: रूस-यूक्रेन युद्ध को रोकने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने अपनी शर्तें सबके सामने रख दी हैं। क्या हैं पुतिन की वो शर्तें जिनसे युद्ध रुक सकता है? आइए नज़र डालते हैं।

2 min read
Aug 06, 2025
Vladimir Putin (Photo - Washington Post)

रूस (Russia) और यूक्रेन (Ukraine) के बीच 24 फरवरी, 2022 को शुरू हुए युद्ध को 41 महीने से ज़्यादा समय बीत चुका है। अभी भी यह युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। रूस की तरफ से अभी भी यूक्रेन पर हमलों का सिलसिला बरकरार है। इससे कई निर्दोष लोग मारे जा रहे हैं। रूस के हमलों की वजह से अभी तक यूक्रेन को जान-माल का काफी नुकसान हो चुका है और अभी भी हो रहा है। हालांकि लगातार मिले इंटरनेशनल सपोर्ट की वजह से यूक्रेनी सेना अभी भी रूसी सेना के सामने डटी हुई है। रूसी सेना ने भी युद्ध में कई सैनिक गंवा दिए हैं। इस युद्ध में अब तक यूक्रेन के लिए अमेरिका (United States Of America) सबसे बड़ा मददगार रहा है। पहले ऐसा लगा था कि डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के राष्ट्रपति बनने से यूक्रेन को मिलने वाली मदद बंद हो जाएगी, पर ऐसा हुआ नहीं है।

◙ ट्रंप बना रहे हैं दबाव

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध को रोकने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप भी दबाव बना रहे हैं। ट्रंप चाहते हैं कि जल्द से जल्द दोनों देशों के बीच युद्ध खत्म हो जाए। इसके पीछे एक वजह यह भी बताई जा रही है कि ट्रंप इस युद्ध को रुकवाने का क्रेडिट लेना चाहते हैं जिससे शांति के नोबेल पुरस्कार के लिए फिर से मांग उठा सके। ऐसे में पुतिन के नहीं मानने से अब ट्रंप ने फिर से यूक्रेन को सैन्य मदद देने शुरू कर दिया है।

◙ कब रुकेगा रूस-यूक्रेन में युद्ध?

रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध कब रुकेगा, इस बारे में कहा नहीं जा सकता। हालांकि रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) ने इस बारे में एक बड़ी बात कह दी है। पुतिन ने कहा है कि अगर उनकी शर्तें मान ली जाती हैं, तो वह तुरंत ही युद्ध रोक देंगे।

◙ युद्ध रोकने के लिए पुतिन की क्या हैं शर्तें?

यूक्रेन के खिलाफ युद्ध रोकने के लिए पुतिन की कुछ शर्तें हैं। पहली शर्त है यूक्रेन को खेरसन (Kherson), डोनेत्स्क (Donetsk), लुहांस्क (Luhansk) और ज़ापोरिज़िया (Zaporizhia) से अपनी सेना हटाकर इन चारों इलाकों को रूस के हवाले करना होगा। पुतिन की दूसरी शर्त है कि यूक्रेन को नाटो (NATO) की मेम्बरशिप के बारे में भूलना होगा। पुतिन ने कहा है कि अगर उनकी ये दो शर्तें मान ली जाती हैं, तो वह तुरंत ही युद्ध को रोक देंगे।

Also Read
View All

अगली खबर