
नॉर्थ कोरिया (North Korea) के तानाशाह राष्ट्रपति किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने पिछले साल जब रूस (Russia) का दौरा किया था तब उन्होंने रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन (Vladimir Putin) को नॉर्थ कोरिया आने का आमंत्रण दिया था। पुतिन ने भी किम का आमंत्रण स्वीकार कर लिया था और इस साल जनवरी में भी पुतिन को नॉर्थ कोरिया की तरफ से दौरे का आमंत्रण मिला था। नॉर्थ कोरिया का दौरा करने के लिए पुतिन ने भी हामी भर दी थी। और अब पुतिन नॉर्थ कोरिया का दौरा करने वाले हैं।
पुतिन आज जाएंगे नॉर्थ कोरिया
रूस के राष्ट्रपति आज नॉर्थ कोरिया जाएंगे। पुतिन के स्वागत के लिए नॉर्थ कोरिया की राजधानी प्योंगयांग (Pyongyang) में कई जगहों पर उनके पोस्टर और होर्डिंग्स भी लगाए गए हैं।
कितने दिन का होगा पुतिन का दौरा?
पुतिन का रूस दौरा 2 दिवसीय होगा और पुतिन आज ही कुछ समय बाद नॉर्थ कोरिया की राजधानी पहुंच जाएंगे।
24 साल में पहला दौरा
24 साल में यह पुतिन के लिए नॉर्थ कोरिया का पहला दौरा होगा। इससे पहले वह 2000 में नॉर्थ कोरिया गए थे। पुतिन के इस दौरे के दौरान उनके और किम के बीच रूस और नॉर्थ कोरिया के संबंधों को और मज़बूत करने के साथ ही अमेरिका और वेस्ट, रूस-यूक्रेन युद्ध और दूसरे लोकल-ग्लोबल मुद्दों पर भी चर्चा होगी।
यह भी पढ़ें- वैज्ञानिकों की बड़ी खोज, ढूंढ निकाला आकाशगंगा के गुरुत्वाकर्षण को चकमा देने वाला तारा