विदेश

साने ताकाइची बनेगी जापान की पहली महिला पीएम, चुनी गई एलडीपी अध्यक्ष

Japan's First Female Prime Minister: साने ताकाइची के रूप में जापान को पहली महिला पीएम मिलने वाली है।
less than 1 minute read
Oct 04, 2025
Sanae Takaichi
Sanae Takaichi (Photo - Washington Post)

जापान (Japan) में कुछ ऐसा होने वाला है जो पहले कभी नहीं हुआ। देश को पहली महिला प्रधानमंत्री मिलने वाली है। 64 वर्षीय साने ताकाइची (Sanae Takaichi) जल्द ही जापान की पहली महिला पीएम बनेंगी। आज, शनिवार, 4 अक्टूबर को ताकाइची को देश की सत्तारूढ़ लिबरल डेमोक्रेटिक पार्टी (एलडीपी) का नया अध्यक्ष चुना गया। इससे उनका जापान की अगली पीएम बनने का रास्ता साफ हो गया है। वह शिगेरु इशिबा (Shigeru Ishiba) की जगह देश का नेतृत्व संभालेंगी।

कब चुना जा सकता है पीएम?

एलडीपी की अध्यक्ष बनने के बाद अब लोगों के मन में यह सवाल आना स्वाभाविक है कि ताकाइची को जापान की पीएम के रूप में कब चुना जा सकता है। बताया जा रहा है कि 15 अक्टूबर को जापान की संसद के विशेष सत्र में उन्हें देश की नई पीएम के तौर पर चुना जा सकता है। एलडीपी निचले सदन में सबसे बड़ी पार्टी है। हालांकि उन्हें विपक्ष के सहयोग की भी ज़रूरत पड़ेगी।

पहले किन पदों को संभाल चुकी हैं ताकाइची?

ताकाइची, 1993 में वे पहली बार हाउस ऑफ रिप्रेज़ेटेटिव्स के लिए चुनी गई थीं। पूर्व पीएम शिंजो आबे (Shinzo Abe) के कार्यकाल में वह आंतरिक मामलों और संचार मंत्री और उसके बाद आर्थिक सुरक्षा राज्य मंत्री रह चुकी हैं।

Updated on:
04 Oct 2025 02:39 pm
Published on:
04 Oct 2025 02:03 pm