16 सितंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

अमेरिका के सिएटल में फूड फेस्टिवल में हुई गोलीबारी, 2 लोगों की मौत, 5 घायल, जान बचाने के लिए भागे लोग

Seattle Mass Shooting: अमेरिका के सिएटल शहर में चल रहे एक फूड फेस्टिवल में अचानक अंधाधुंध फायरिंग हो गई। इस हादसे में 2 लोगों की मौत हो गई और 5 लोग घायल हैं। पढ़ें पूरी खबर...
2 min read
Google source verification

भारत

image

Pratiksha Gupta

Jul 27, 2026

shooting at food festival, US mass shooting news, seattle police investigation

फूड फेस्टिवल में अचानक चलीं गोलियां, 2 लोगों की मौत, 5 घायल | फोटो सोर्स- X(@ProudSocialist)

America Gun Violence: अमेरिका के सिएटल शहर से एक बेहद दिल दहला देने वाली खबर सामने आ रही है। यहां आयोजित एक बहुत ही लोकप्रिय फूड फेस्टिवल के दौरान रविवार शाम को अचानक गोलियों की तड़तड़ाहट से पूरा इलाका गूंज उठा। इस भीषण सामूहिक गोलीबारी (मास शूटिंग) में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि कम से कम 5 अन्य लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हजारों की भीड़ में अचानक हुई गोलीबारी

यह पूरी घटना रविवार शाम करीब 6 बजे की है। सिएटल सेंटर के पार्क में हर साल की तरह इस बार भी मशहूर 'बाइट ऑफ सिएटल' फूड फेस्टिवल चल रहा था। वीकेंड होने की वजह से वहां हजारों की संख्या में अपने परिवार और दोस्तों के साथ आए हुए थे। सब कुछ ठीक चल रहा था कि अचानक एक के बाद एक कई गोलियां चलने की आवाज से पूरा इलाका दहल उठा।

जान बचाने के लिए बदहवास ही भागे लोग

घटना के वक्त वहां मौजूद एक प्रत्यक्षदर्शी ने मीडिया को बताया कि मैंने सिर्फ 'बैंग, बैंग, बैंग' की आवाजें सुनीं और उसके ठीक बाद हर तरफ से लोगों के रोने और चिल्लाने की आवाजें आने लगीं। वहीं फेस्टिवल में आई 22 साल की कायला कैरिस ने बताया कि वह उस वक्त आर्मरी बिल्डिंग के बाहर बैठी हुई थीं। उन्होंने कहा कि गोलीबारी होते ही चारों तरफ इतनी दहशत फैल गई कि लोग बिना कुछ सोचे-समझे सिएटल सेंटर आर्मरी बिल्डिंग की तरफ भागने लगे। हर कोई अपनी जान बचाने के लिए अपना कीमती सामान, बैग और खाना वहीं छोड़कर बस भागे जा रहा था।

पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर

फायरिंग की सूचना मिलते ही पुलिस बल और भारी संख्या में इमरजेंसी रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गई। घायलों को तुरंत पास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वे मामले की पूरी जांच कर रहे हैं और पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि यह गोलीबारी किसने और क्यों की। फिलहाल पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई है।

अमेरिका में पहले भी सामने आ चुकी है ऐसी घटना

इससे पहले भी अमेरिका में मास शूटिंग की एक घटना सामने आ चुकी है। 19 जुलाई को एरिजोना राज्य के टक्सन शहर में हुई गोलीबारी में हमलावर समेत कुल 10 लोग घायल हो गए थे। पुलिस के मुताबिक, यह घटना स्थानीय समय के अनुसार 19 जुलाई की सुबह करीब 2 बजे टक्सन शहर के एक भीड़भाड़ वाले इलाके में हुई थी। यह एरिजोना का दूसरा सबसे बड़ा आबादी वाला शहर है। घटना के समय इलाके में गश्त कर रहे पुलिसकर्मियों ने अचानक गोलियों की आवाज सुनी। इसके बाद वे तुरंत मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।