27 जुलाई 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Donald Trump: ईरान पर बमबारी, तेल टर्मिनल जलता हुआ, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शेयर की खतरनाक तस्वीरें

Trump Iran AI images

ट्रंप AI इमेज (फोटो- ANI)

Us Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रविवार को सोशल मीडिया पर AI से बनी तस्वीरें शेयर की। ट्रंप द्वारा तस्वीरें शेयर करते ही सोशल मीडिया पर रिएक्शन की बाढ़ आ गई। ट्रंप ने इन तस्वीरों पर अमेरिका को दुनिया का सबसे ताकतवर देश बताया है। उन्होंने ईरान पर हमला करते हुए कई तस्वीरें जारी की। इसके साथ ही, उन्होंने 2028 के चुनाव के लिए भी माहौल बनाने की कोशिश की।

क्या है इन तस्वीरों में?

एक तस्वीर में ट्रंप खुद बहुत बड़े आकार में खड़े दिख रहे हैं। उनके पीछे अमेरिकी स्टेल्थ फाइटर जेट्स उड़ रहे हैं और ईरान पर भारी बमबारी हो रही है। नीचे समुद्र में अमेरिकी युद्धपोत तैनात हैं। इस तस्वीर का नाम है गार्डियंस ऑफ द वर्ल्ड। दूसरी तस्वीर स्ट्राइक ऑन खार्ग में ईरान के मुख्य तेल टर्मिनल पर हवाई हमला दिखाया गया है। चारों तरफ आग और धुआं फैला हुआ है। एक और तस्वीर में ट्रंप और अमेरिकी सैनिक ईरानी जहाज पर खड़े हैं। ईरानी लोग समुद्र में कूद रहे हैं। कैप्शन है - It's Our Oil Tanker Now!, एक तस्वीर में ईरानी तेल जहाज का पिछला हिस्सा पूरी तरह उड़ गया है और काला धुआं निकल रहा है। ट्रंप खुद एक युद्धपोत को चला रहे हैं और सैनिकों को आदेश दे रहे हैं। एक तस्वीर में उन्होंने "FAFO" लिखा हैट पहना हुआ है।

ट्रंप ने एक चार्ट भी शेयर किया। इसमें वियतनाम और इराक युद्ध की तुलना अपने समय से की गई। ईरान संघर्ष में 4 महीने और 18 मौतें बताई गईं, जबकि वेनेजुएला युद्ध सिर्फ एक दिन का बताया गया जिसमें कोई मौत नहीं हुई।

इसके साथ ही, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कुछ राजनीतिक तस्वीरें भी जारी की हैं। एक तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अंधेरे जंगल में सैनिकों के साथ चल रहे हैं। कैप्शन है - "Give the Enemy Nightmares" और नीचे "TRUMP 2028" लिखा है। एक अन्य तस्वीर में ट्रंप को कॉस्मिक कमांडर बताया गया है। एक अन्य तस्वीर में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपतियों के साथ खड़ा दिखाया गया है। नीचे लिखा है- अमेरिका फर्स्ट।

ईरान पर सैन्य हमले की योजना टाली गई: NYT रिपोर्ट

न्यूयॉर्क टाइम्स ने अपनी एक रिपोर्ट में बताया है कि अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के खिलाफ बड़े सैन्य हमले की योजना फिलहाल टाल दी है। पेंटागन के अधिकारी चेतावना दे रहे हैं कि अगर पूरे इलाके में बड़ी जंग हुई तो अमेरिका के पास मिसाइलों का स्टॉक खत्म हो सकता है। इससे अमेरिकी सैनिकों, सहयोगी देशों और अहम ठिकानों पर खतरा बढ़ जाएगा। ट्रंप की ये AI वाली पोस्ट्स दुनिया भर में चर्चा का विषय बन गई हैं। कुछ इसे मजबूत नेतृत्व का प्रचार बता रहे हैं तो कुछ इसे सिर्फ चुनावी चाल मान रहे हैं।