26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कश्मीर नहीं! ये है पाकिस्तान की सबसे बड़ी चिंता, अमेरिकी एनालिस्ट ने तोड़ी चुप्पी

Kargil Vijay Diwas: कारगिल विजय दिवस के मौके पर अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक क्रिस्टीना फेयर ने कहा कि पाकिस्तान की असली चिंता कश्मीर नहीं, बल्कि दक्षिण एशिया में भारत का बढ़ता प्रभाव है।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Saurabh Mall

Jul 26, 2026

pm modi-pak pm shareef

'कश्मीर विवाद खत्म हो जाए, तब भी भारत का विरोध करेगा पाकिस्तान', अमेरिकी विश्लेषक का दावा। फोटो में प्रधानमंत्री मोदी और पाकिस्तान के पीएम शहबाज शरीफ (सोर्स: ANI)

Kargil Vijay Diwas 2026: कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ के बीच भारत-पाकिस्तान संबंधों पर एक बार फिर चर्चा तेज हो गई है। अमेरिकी राजनीतिक विश्लेषक क्रिस्टीना फेयर का एक बयान सामने आया है, जिसमें उन्होंने कहा कि पाकिस्तान की भारत से दुश्मनी सिर्फ कश्मीर तक सीमित नहीं है, बल्कि उसकी सबसे बड़ी चिंता दक्षिण एशिया में भारत का लगातार बढ़ता प्रभाव है।

'कश्मीर विवाद खत्म हो जाए, तब भी नहीं बदलेगा पाकिस्तान'

क्रिस्टीना फेयर के मुताबिक, अगर कल कश्मीर विवाद पूरी तरह सुलझ भी जाए, तब भी पाकिस्तान भारत का विरोध करना बंद नहीं करेगा। उनका कहना है कि पाकिस्तान की रणनीतिक सोच का केंद्र भारत की बढ़ती ताकत को चुनौती देना है, न कि केवल कश्मीर मुद्दा। फेयर का दावा है कि पाकिस्तान की सुरक्षा और सैन्य सोच लंबे समय से भारत को क्षेत्रीय महाशक्ति बनने से रोकने पर केंद्रित रही है।

1971 की हार का भी किया जिक्र

अपने विश्लेषण में क्रिस्टीना फेयर ने 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि पूर्वी पाकिस्तान के अलग होकर बांग्लादेश बनने के बावजूद पाकिस्तान का सैन्य विमर्श खुद को पराजित नहीं मानता और आज भी यह दावा करता है कि वही दक्षिण एशिया में भारत के बढ़ते प्रभाव को चुनौती देने की क्षमता रखता है।

उनके अनुसार, कश्मीर दोनों देशों के बीच विवाद का केवल एक हिस्सा है, जबकि देखा जाए तो असली प्रतिस्पर्धा भारत की बढ़ती आर्थिक, सामरिक और कूटनीतिक ताकत से जुड़ी हुई है।

कारगिल विजय दिवस पर फिर चर्चा में भारत-पाक संबंध

रविवार को देश ने 27वां कारगिल विजय दिवस मनाया। यह दिन 1999 के कारगिल युद्ध में शहीद हुए सैनिकों के साहस और बलिदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। साथ ही यह भारत-पाकिस्तान संबंधों में बार-बार आए तनाव, सीमा पार आतंकवाद और शांति प्रयासों के विफल होने की भी याद दिलाता है।

ऑपरेशन सिंदूर का भी उल्लेख

रिपोर्ट में पिछले वर्ष भारत द्वारा चलाए गए ऑपरेशन सिंदूर का भी जिक्र किया गया है। यह अभियान पहलगाम आतंकी हमले के जवाब में 7-8 मई की रात चलाया गया था। भारत ने पाकिस्तान और पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (PoK) में मौजूद आतंकी ठिकानों पर सीमित और सटीक कार्रवाई की थी। भारतीय सेना ने नौ आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया था। इनमें मुख्य रूप से द रेजिस्टेंस फ्रंट (TRF) और लश्कर-ए-तैयबा (LeT) से जुड़े ठिकाने शामिल बताए गए थे।