26 जुलाई 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Strait of Hormuz Blast: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में तेल टैंकर में धमाका, ईरानी मीडिया का दावा- नेवल माइन से टकराया जहाज

Strait of Hormuz: ईरान की तस्नीम समाचार एजेंसी ने दावा किया है कि स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर में विस्फोट हुआ है। दावा किया जा रहा है कि यह विस्फोट जहाज के नेवल माइन से टकराने के बाद हुआ।
2 min read
Google source verification

भारत

image

Anand Shekhar

Jul 26, 2026

Strait of Hormuz

होर्मुज स्ट्रेट। (File Photo)

Oil Tanker Explosion in Strait of Hormuz: दुनिया के सबसे अहम समुद्री रास्तों में से एक स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में एक तेल टैंकर में धमाका हुआ है। ईरान की अर्ध-सरकारी समाचार एजेंसी के मुताबिक, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजर रहा एक तेल टैंकर नेवल माइन (पानी के नीचे बिछाई गई बारूदी सुरंग) से टकराने के बाद हुए धमाके का शिकार हो गया। यह धमाका तब हुआ जब टैंकर ने ईरानी अधिकारियों द्वारा तय किए गए आधिकारिक समुद्री रास्ते से अलग हटने की कोशिश की।

स्वीकृत समुद्री मार्ग से हटने के कारण हुआ हादसा

रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान ने इस समुद्री रास्ते से गुजरने वाले जहाजों के लिए एक खास और सुरक्षित रास्ता तय किया है। जब टैंकर ने ईरानी प्रशासन द्वारा मंजूर किए गए रास्ते से बाहर निकलने की कोशिश की, तो वह पानी में बिछाई गई नेवल माइन से टकरा गया। इस टक्कर से जबरदस्त धमाका हुआ और जहाज में आग लग गई। हालांकि, ईरानी सरकारी अधिकारियों ने अभी तक इस घटना के बारे में कोई विस्तृत औपचारिक बयान जारी नहीं किया है।

जहाज की पहचान और नुकसान पर बना सस्पेंस

ईरानी मीडिया ने अभी तक यह साफ नहीं किया है कि टैंकर किस देश का है, उसका नाम क्या है या उस पर किस देश का झंडा लगा था। इसके अलावा, जहाज पर मौजूद कच्चे तेल की मात्रा, जहाज का डेस्टिनेशन या चालक दल के किसी सदस्य के हताहत होने के बारे में भी कोई पक्की जानकारी उपलब्ध नहीं है।

ईरान ने पहले ही दी थी चेतावनी

ईरानी मीडिया के अनुसार, इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईरान ने बार-बार चेतावनी दी थी कि अगर कोई कमर्शियल या समुद्री जहाज ईरान द्वारा घोषित आधिकारिक रास्तों से हटता है या सुरक्षा नियमों का उल्लंघन करता है, तो उससे होने वाले किसी भी नतीजे या घटना के लिए जहाज खुद पूरी तरह जिम्मेदार होगा।

IRGC के साथ तालमेल के बिना गुजरना मना है

इससे पहले, जब इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (IRGC) ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में जहाजों को रोका या उनके खिलाफ कार्रवाई की, तो ईरान ने साफ नियमों के साथ आधिकारिक बयान जारी किए थे। इन नियमों के तहत, स्ट्रेट ऑफ होर्मुज से गुजरने की कोशिश करने वाले किसी भी जहाज को ईरानी अधिकारियों के साथ पूरा तालमेल बनाए रखना जरूरी है। जहाजों को सिर्फ उन्हीं समुद्री रास्तों से गुजरना होगा जिन्हें ईरानी अधिकारियों ने तय और मंजूर किया है।