विदेश

Hajj 2024: सऊदी अरब में गर्मी से मरने वाले हज यात्रियों का आंकड़ा पहुंचा 1,301

Hajj Pilgrimage 2024: सऊदी अरब में गर्मी की वजह से मरने वाले हज यात्रियों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है।
less than 1 minute read
Hajj Pilgrimage
Hajj Pilgrimage

सऊदी अरब (Saudi Arabia) के मक्का (Mecca) में हर साल की ही तरह इस साल भी हज यात्रा (Hajj Pilgrimage) हुई। 14-19 जून के बीच हुई हज यात्रा में 17 जून को कुछ ऐसा हुआ जिसने हर किसी को हैरान कर दिया। इस दिन ही ईद-अल-अधा (Eid-al-Adha) भी था। दरअसल सऊदी अरब में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है और इस वजह से ईद के दिन 550 हज यात्रियों की मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार ईद के दिन सऊदी अरब के मक्का की ग्रैंड मस्जिद में तापमान 51.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया था। मरने वाले हज यात्रियों में सऊदी अरब के ही नहीं, दुनिया के अलग-अलग देशों के यात्री थे। भारत के भी करीब 100 हज यात्री गर्मी की वजह से मारे गए। 3 दिन में ही यह आंकड़ा बढ़कर 1,000 पहुंच गया था और अब यह आंकड़ा और बढ़ गया है।

मरने वाले हज यात्रियों की संख्या पहुंची 1,301

सऊदी अरब में भीषण गर्मी की वजह से मरने वाले हज यात्रियों का की संख्या 1,301 पहुंच गई है। इनमें कई यात्री ऐसे भी हैं जिनका कोई रजिस्ट्रेशन भी नहीं है। इतना ही नहीं, अभी इस आंकड़े में और इजाफा होने की आशंका भी जताई जा रही है।


कई यात्री गर्मी की वजह से अस्पताल में भर्ती

सऊदी अरब में गर्मी की वजह से कई हज यात्री हीटस्ट्रोक का शिकार हो गए हैं और अस्पताल में भर्ती हो गए हैं। इतना ही नहीं, कई हज यात्री तो लापता भी हो गए हैं और उनकी तलाश चल रही है।

यह भी पढ़ें- अल-कायदा और इस्लामिक स्टेट से लड़ेगा तालिबान, रूस करेगा मदद

Updated on:
24 Jun 2024 11:36 am
Published on:
24 Jun 2024 11:34 am