विदेश

सऊदी अरब में 30 साल बाद पहली बार बर्फबारी, जानिए रेगिस्तान में क्यों गिर रही बर्फ?

सऊदी अरब में वर्फबारी को विशेषज्ञ जलवायु परिवर्तन में बदलाव से जोड़कर देख रहे हैं।

less than 1 minute read
Dec 24, 2025
सऊदी अरब में मौसम ने लोगों को हैरान कर दिया है। (Photo Credit - Gulf Today)

भीषण गर्मी और रेगिस्तानी इलाकों के लिए पहचाने जाने वाले सऊदी अरब में इस बार सर्दियों ने सबको चौंका दिया। देश के कई हिस्सों में बर्फबारी, भारी बारिश और तेज ठंड दर्ज की गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि यह घटना दिखाती है कि जलवायु परिवर्तन मौसम में किस तरह बदलाव कर रहा है।

ये भी पढ़ें

पहाड़ों पर बर्फवारी के साथ ही बढ़ेगा सर्दी का प्रकोप, IMD ने कोहरे और शीतलहर की जारी की चेतावनी

रेगिस्तानी देश में अचानक ठंड

उत्तरी सऊदी अरब में तबूक प्रांत की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर में ढक गईं। जाबल अल-लॉज पर्वत पर स्थित ट्रोजेना इलाके में बर्फ जम गई। हल्की बारिश भी दर्ज की गई। इसके अलावा हाइल शहर के आसपास के इलाकों में भी बर्फबारी देखी गई, जो यहां बेहद दुर्लभ मानी जाती है। कई जगहों पर तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस से नीचे चला गया।
अचानक मौसम क्यों बदला ?

मौसम विभाग के मुताबिक, यह स्थिति ठंडी हवा के एक शक्तिशाली प्रवाह के कारण बनी, जो मध्य और उत्तरी सऊदी अरब में पहुंचा और बारिश वाले बादलों से टकराया। इसके चलते तापमान में तेज गिरावट आई। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी उत्तर और मध्य क्षेत्रों में ठंड बनी रह सकती है।

असामान्य मौसम चिंता की बात क्यों?

सोशल मीडिया पर बर्फ से ढकी पहाड़ियों की तस्वीरें वायरल हो रहे हैं, जिन्हें देखने के लिए कई लोग अल-मजमाह और अल-घाट जैसे इलाकों में पहुंच रहे हैं। खराब मौसम को देखते हुए रियाद में स्कूलों को ऑनलाइन मोड में चलाने का फैसला लिया गया। मौसम वैज्ञानिक इसे खास वायुमंडलीय परिस्थितियों का नतीजा बता रहे हैं।

Updated on:
24 Dec 2025 06:08 am
Published on:
24 Dec 2025 06:07 am
Also Read
View All

अगली खबर