
अमेरिका (United States of America) में गन वॉयलेंस (बंदूक की वजह से हिंसा) का कहर रुकने का नाम नहीं ले रहा है। अमेरिका में कहीं न कहीं अक्सर ही गोलीबारी के मामले सामने आते रहते हैं। अमेरिका में गन वॉयलेंस लंबे समय से चली आ रही एक बेहद ही गंभीर समस्या है। अमेरिका में गन वॉयलेंस की यह समस्या न ही खत्म हो रही है और न ही कम। पब्लिक प्लेस हो या फिर प्राइवेट प्लेस, अमेरिका में गन वॉयलेंस के कहर से कोई भी जगह सुरक्षित नहीं है। अब अमेरिका में गोलीबारी का एक और मामला सामने आया है। यह घटना देश की राजधानी वॉशिंगटन डी.सी. (Washington D.C.) में आज, गुरुवार, 12 नवंबर को हुई और वो भी राष्ट्रपति भवन व्हाइट हाउस (White House) के पास।
जानकारी के अनुसार व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में पांच लोग घायल हो गए हैं। घायलों को इलाज के लिए नज़दीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। फिलहाल किसी के मारे जाने की सूचना सामने नहीं आई है।
जानकारी के अनुसार हमलावर एक बिल्डिंग में है, जिसे पुलिस ने घेर लिया है। इसी बिल्डिंग में एक फिटनेस सेंटर में गोलीबारी हुई है। हालांकि गोलीबारी के पीछे हमलावर का क्या उद्देश्य था, फिलहाल इस बारे में पता नहीं चल पाया है। हमलावर को पकड़ने के बाद उससे पूछताछ करने पर या गोलीबारी के समय वहाँ मौजूद अन्य लोगों या घायलों से पूछताछ करने पर ही गोलीबारी की वजह का पता चल पाएगा। स्थिति की गंभीरता को देखने को आसपास के स्कूलों में लॉकडाउन लगा दिया गया है।
गन वॉयलेंस अमेरिका में पिछले कुछ समय से नहीं, बल्कि लंबे समय से एक बड़ी समस्या रही है। अमेरिका में गन खरीदना बेहद ही आसान है और वहाँ गन की खरीद पर कोई सख्त कानून नहीं है। ऐसे में अमेरिका में गन वॉयलेंस की वजह से हर साल बड़ी संख्या में लोगों की जान जाती हैं और इन मामलों में किसी तरह की कोई कमी देखने को नहीं मिल रही। बच्चों से लेकर बुज़ुर्गों तक गन वॉयलेंस से कोई भी सुरक्षित नहीं है।