ब्राउन यूनिवर्सिटी में इस समय अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि गोलीबारी बारस एंड हॉली (Barus & Holley) बिल्डिंग के पास हुई, जहां यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग है।
Brown University: अमेरिका के ब्राउन यूनिवर्सिटी के पास फायरिंग की घटना सामने आई। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पुलिस ने बताया कि इस घटना में कई लोगों को गोली लगने की सूचना है। जानकारी के मुताबिक दो लोगों की मौत की पुष्टि अब तक हो चुकी है। घटना के बाद यूनिवर्सिटी प्रशासन ने तुरंत पूरे कैंपस में अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही छात्रों और कर्मचारियों को सुरक्षित जगह पर छिपने की सलाह दी।
ब्राउन यूनिवर्सिटी में इस समय अंतिम परीक्षाएं चल रही हैं। पुलिस ने अभी तक घायलों की हालत और फायरिंग के कारणों की जानकारी नहीं दी है। बताया जा रहा है कि गोलीबारी बारस एंड हॉली (Barus & Holley) बिल्डिंग के पास हुई, जहां यूनिवर्सिटी का इंजीनियरिंग और फिजिक्स विभाग है। यह सात मंजिला इमारत है, जिसमें 100 से ज्यादा लैब, कई क्लास और दफ्तर हैं।
शुरुआत में यूनिवर्सिटी ने अपने इमरजेंसी अलर्ट सिस्टम के जरिए कहा था कि एक संदिग्ध को हिरासत में लिया गया है, लेकिन बाद में इस जानकारी को सही नहीं बताया गया। यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया कि पुलिस अभी भी संदिग्ध या संदिग्धों की तलाश कर रही है। पहले अलर्ट में छात्रों और स्टाफ को दरवाजे बंद रखने, मोबाइल साइलेंट करने और सुरक्षित स्थान पर छिपे रहने को कहा गया। साथ ही यह भी निर्देश दिया गया कि अगर संभव हो तो सुरक्षित तरीके से वहां से निकलें, नहीं तो छिपकर रहें और आखिरी स्थिति में ही खुद की रक्षा करें।