विदेश

फ्रांस में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत

France Shooting: फ्रांस में शनिवार को गोलीबारी का मामला सामने आया है। गोलीबारी की इस घटना में 5 लोगों की मौत हो गई है।

less than 1 minute read
Shooting in France

दुनियाभर में अपराध के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं आपराधिक मामले सामने आते रहते हैं। पिछले कुछ साल में यूरोप में अपराध काफी बढ़ा है और फ्रांस (France) भी इससे बचा नहीं है। शनिवार को फ्रांस में गोलीबारी का एक मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार शनिवार को डनकर्क (Dunkirk) शहर के पास गोलीबारी हुई। 22 साल के एक शख्स ने डनकर्क के पास वॉर्महाउट (Wormhout) और लून-प्लेज (Loon-Plage) कम्यून में गोलीबारी की।

5 लोगों की मौत

फ्रांस के डनकर्क शहर के पास हुई गोलीबारी में 5 लोगों की मौत हो गई है। वॉर्महाउट में हुई गोलीबारी में एक 29 साल के व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं लून-प्लेज में एक माइग्रेंट कैंप के पास हुई गोलीबारी में चार लोग मारे गए। इनमें दो माइग्रेंट्स और दो सिक्योरिटी ऑफिसर्स शामिल हैं।

आरोपी ने किया सरेंडर

गोलीबारी के बाद आरोपी ने सरेंडर कर दिया है आरोपी ने घ्यवेल्डे (Ghyvelde) कम्यून में स्थित पुलिस स्टेशन जाकर अपना जुर्म स्वीकार किया और खुद को पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें- इज़रायल की ‘परमाणु प्लानिंग’ ने उड़ा दी ईरान की नींद

Also Read
View All

अगली खबर