विदेश

नाइजीरिया में गोलीबारी, 8 लोगों की मौत

Shooting In Nigeria: नाइजीरिया में शनिवार को गोलीबारी का मामला सामने आया है। इस घटना में 8 लोगों ने अपनी जान गंवा दी।
less than 1 minute read
Unknown gunmen
Unknown gunmen

दुनियाभर में अपराध बढ़ते ही जा रहे हैं। आए दिन कहीं न कहीं, कोई न कोई आपराधिक घटना घटित होती रहती है। अफ्रीकी देशों में भी स्थिति काफी खराब है, क्योंकि वहाँ आपराधिक दर काफी ज़्यादा है। हाल ही में अफ्रीकी देश नाइजीरिया में एक और आपराधिक घटना का मामला सामने आया है। नाइजीरिया के इमो प्रांत के ओनुइमो इलाके में शनिवार रात को हुई। जानकारी के अनुसार देर रात को तीन मोटरसाइकिल्स पर करीब 6 अज्ञात बंदूकधारी वहाँ पहुंचे और मुचेके समुदाय के ग्राम प्रधानों पर गोलीबारी कर दी। वारदात को अंजाम देने के बाद बंदूकधारी मौके से फरार हो गए।

8 लोगों की मौत

नाइजीरिया के इमो प्रांत के ओनुइमो इलाके में हुई गोलीबारी की इस घटना में 8 लोगों की मौत हो गई। मरने वाले सभी 8 लोग अधेड़ उम्र के ग्राम प्रधान थे।

आरोपियों की तलाश हुई शुरू

पुलिस ने जानकारी दी कि इस वारदात को अंजाम देने के पीछे प्रतिबंधित स्वदेशी लोगों के संगठन बियाफ्रा/पूर्वी सुरक्षा नेटवर्क के सदस्यों का हाथ हो सकता है। ऐसे में सुरक्षा एजेंसियों ने आस-पास के जंगलों में आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें- 30 सालों से सोई नहीं यह महिला, नींद इससे भागती है दूर

Updated on:
05 Aug 2024 12:03 pm
Published on:
05 Aug 2024 12:03 pm